24 घण्टे ऑनलाइन

तेजी से वजन बढ़ाएंगी ये चीजें, आजमाते ही दिखेगा असर

आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। इसी तरह दुबले पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना (gain weight) टेढ़ी खीर साबित…

24GhanteOnline
March 5, 2026
2 min read

आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। इसी तरह दुबले पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना (gain weight) टेढ़ी खीर साबित होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है।

महिलाएं अपने वजन को संतुलित करने के लिए कठिन प्रयास करती हैं, लेकिन इसमें उन्हें पूर्णतः कामयाबी नहीं मिलती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो इन उपायों को जरूर करें-

दूध और शहद का सेवन करें


अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां दूध पीने से मुंह मोड़ लेती हैं। जबकि दूध प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके लिए रोजाना सुबह अथवा रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे आपको जल्द असर देखने को मिल सकता है।

सलाद को मुख्य भोजन न बनाएं


महिलाएं लंच में सलाद लेना पसंद करती हैं। जबकि लंच को स्किप कर देती हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें। अगर वजन बढ़ाने की सोच रही हैं, तो लंच के साथ सलाद लेना उत्तम है। अगर चिकन और अंडे से परहेज नहीं करती हैं, तो लंच में चिकन विंग्स जरूर लें। इसके साथ चावल और दाल लें। आप सोयाबीन की सब्जी को भी जोड़ सकती हैं।

केले जरूर खाएं


वजन बढ़ाने में केला मुख्य भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में 100 कैलोरी होती है। एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन डाइट में 500  कैलोरी लेता है, तो सप्ताह में उसका वजन आधा किलो बढ़ जाता है। आप चाहे तो बनाना शेक भी ले सकती हैं।

बादाम का सेवन करें


अगर आप वजन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहती हैं, तो रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके लिए रात में कुछ बादाम को भिगो कर रख दें। अगली सुबह को छिलके निकालकर बादाम का सेवन करें। आप चाहे तो इसे ग्राइंड कर दूध और शहद के साथ भी ले सकती हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…