स्किन बनेगी सॉफ्ट और खूबसूरत, करें इन स्क्रब का इस्तेमाल
जब बात खूबसूरती बढ़ाने की हो तो महिलाएं बाजार जाकर महंगे से महंगे प्रोडक्ट खरीदना पसंद करती हैं। अपनी त्वचा को चमकदार बनाने और मुलायम रखने के लिए महिलाएं कई स्क्रब भी इस्तेमाल करती है। स्क्रबिंग करने से स्किन के डेड…
जब बात खूबसूरती बढ़ाने की हो तो महिलाएं बाजार जाकर महंगे से महंगे प्रोडक्ट खरीदना पसंद करती हैं। अपनी त्वचा को चमकदार बनाने और मुलायम रखने के लिए महिलाएं कई स्क्रब भी इस्तेमाल करती है। स्क्रबिंग करने से स्किन के डेड सेल्स रिमूव हो जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो बाजार के प्रोडक्ट्स की जगह घर पर ही शक्कर (Sugar Scrubs) की मदद से विभिन्न स्क्रब बना सकती हैं। शक्कर एक शानदार स्क्रबिंग एजेंट है जिसकी मदद से त्वचा कोमल और लचीली बन जाती है। शक्कर के साथ आप अलग-अलग किस्म के कॉम्बिनेशन तैयार कर आठ अलग अलग स्क्रब (Scrubs) तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको चीनी से बनने वाले कुछ स्क्रब (Sugar Scrubs) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर ही बड़े आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
ऑलिव ऑयल और शुगर स्क्रब (Sugar Scrubs)
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच जैतून का तेल लें और इसे चीनी के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर स्क्रब करें। यह सभी टॉक्सिन को निकालता है और आपको नेचुरल ग्लो देता है। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कोहनी और घुटनों की डार्क स्किन को साफ करने के लिए भी कर सकती हैं। यह मिश्रण ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी निकालता है!
ग्रीन टी और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs)
यह आपके चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी खासतौर पर पीठ पर जमा डेड स्किन की परत को हटाने में हेल्प करता हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच चीनी, जैतून या नारियल का तेल और टी बैग से निकली ग्रीन टी की पत्तियां लेकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे के साथ-साथ पीठ पर स्क्रब करें। फिर हल्के हाथों से मसाज करके पानी से धो दें।
ओटमील और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs)
तैलीय त्वचा और मुंहासे वाले लोगों के लिए एक और अद्भुत घटक है ओटमील । यह आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे के इलाज में भी मदद करते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए बस आपको एक बड़ा चम्मच ओट्स लेने हैं और इसमें एक चम्मच शुगर डालनी है। इसे पेस्ट में बदलने के लिए इसमें आप जैतून का तेल या शहद की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। अपने पूरे चेहरे पर मास्क लगाएं और इसे सूखने दें। धोते समय इसे धीरे से रगड़ें और सुनिश्चित करें कि आप इस प्रक्रिया में अपने चेहरे को चोट नहीं पहुंचाते हैं।
लेमन और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs)
इस जादुई स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच चीनी और 4 नींबू के रस की जरूरत होती है। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे से अपनी उंगलियों से मसाज करें। चीनी के दानों को तब तक रगड़ें जब तक कि वे मसाज करते हुए ठीक से घुल न जाएं। इसके बाद, आप पानी से चेहरा धो लें। इस मास्क के रेगुलर इस्तेमाल करने से टैन त्वचा और काले धब्बे साफ हो जाते हैं।
टमाटर और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs)
एक बहुत जल्दी तैयार किया जाना वाला और सुविधाजनक स्क्रब है। टमाटर त्वचा को सुखाने में मदद करता है और यहां तक कि इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए बस आधे टमाटर को काट लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इसे धीरे-धीरे अपने पूरे चेहरे पर स्क्रब करें। सुनिश्चित करें कि आप इसे धीरे से कर रहे हैं, क्योंकि कठोर चीनी आपकी त्वचा को खरोंच कर सकती है। इसे पानी से धो लें और बाद में मॉइस्चराइज़र लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
