बार-बार टूट जाते हैं नाखून, तो इस सब्जी का करें यूं इस्तेमाल
महिलाओं को अपने नाखून (Nails) बढ़ाने का काफी शौक होता हैं। नाखून बढ़ाकर वह उन्हें मनचाहा आकार दे सकती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के नाखून (Nails) इतने ज्यादा सॉफ्ट होते हैं कि थोड़ा सा बढ़ते ही टूट जाते…
महिलाओं को अपने नाखून (Nails) बढ़ाने का काफी शौक होता हैं। नाखून बढ़ाकर वह उन्हें मनचाहा आकार दे सकती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के नाखून (Nails) इतने ज्यादा सॉफ्ट होते हैं कि थोड़ा सा बढ़ते ही टूट जाते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट का कहना हैं कि शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी, प्रोटीन, आयरन आदि की कमी के कारण भी नाखून टूटने की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा आप चाहे तो नींबू (Lemon) का इस तरह से इस्तेमाल करके नाखूनों के टूटने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नींबू का रस आपके नाखूनों (Nails) को चमकदार बनाने और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता हैं जो नाखूनों के टिशू को रिपेयर करके उनके विकास में मदद करते हैं, जिससे नाखून बढ़ते ही नहीं हैं बल्कि उनका पीलापन भी खत्म हो जाता है। जानिए टूटनों नाखूनों को सही करने के लिए कैसे करें नींबू का इस्तेमाल।
जैतून का तेल और नींबू का रस
एक बाउल में एक चम्मच जैतून का तेल और नींबू की रस की कुछ बूंदों का डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने नाखूनों के ऊपर लगाकर अच्छी तरह से मालिश करें। इसके बाद इसे रातभर लगा रहने दें। नींबू और जैतून का तेल नाखूनों को सही करने में मदद करेंगे।
नींबू
रात में सोने से पहले नींबू का एक टुकड़ा लेकर नाखूनों में 5-10 मिनट के लिए रगड़े। इसके बाद 20 मिनट लगा रहने के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद कोई मॉश्चराइजर क्रीम लगा लें। सप्ताह में कम से कम दो बार ऐसा जरूर करें। अगर आपके नाखूनों के आसपास कट या फिर खाल निकल रही हो तो इसका इस्तेमाल न करें। इससे आपको जलन की समस्या हो सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
