पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक
पिंपल्स (Pimples) से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स फायदे की जगह कभी-कभी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में त्वचा संबंधी समस्याओं से…

पिंपल्स (Pimples) से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स फायदे की जगह कभी-कभी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मार्केट से खरीदी हुई चीजों की जगह आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आप पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते है। नीम (Neem) मे पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। नीम आपके चेहरे से अधिक तेल को कम कर कील एवं मुहासों से बचाव करता है। आप नीम से बने फेस पैक की मदद से मुंहासे और पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। बल्कि यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करता है। नीम का फेस पैक स्किन को डीप क्लीन कर त्वचा के रोम छिद्रो को साफ करता है और यह त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखता है।
नीम और हल्दी (Neem Face Pack)
ताजी 10-20 नीम की पत्तियों को बारीक पीस लीजिये, उसमें हल्दी पाउडर मिलाइये और इस फेस पैक को 20 मिनट के लिये करीब 10 मिनट चेहरे पर लगाइये। फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। अगर नीम की पत्तियां न मिले तो नीम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
शहद और नीम (Neem Face Pack)
नीम आपकी त्वचा से बैक्टीरिया को दूर करती है वहीं, शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। फेस पैक बनाने के लिए 10-20 नीम के पत्तों में दो चम्मच शहद और चुटकी भर दालचीनी का पाउडर मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को अपने फेस और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद सादे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और नीम (Neem Face Pack)
इस फेस पैक को बनाने के लिए भी 10-20 नीम की पत्तियों को ले लें। फिर उसमें 2 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच मल्तानी मिट्टी मिलाकर अच्छे से मिक्स करके एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक सूखाने के बाद चेहरे को धो लें।
नीम पत्ती और नींबू (Neem Face Pack)
इस फेस पैक को बनाने के लिए 10-15 नीम की पत्तियों को पीस ले। इसमें अब कुछ बूंद नींबू के रस को मिला लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाइये और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। ऑयली स्किन वालों के लिये यह फेस पैक कारगर साबित हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
