24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर निखार लाने के लिए करें इस फेसपैक का इस्तेमाल

कीवी (Kiwi) ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे चमकदार भी हो जाता है। यहां तक कि कई हीरोइनें भी इस फेस पैक (Kiwi Face Pack) को रोजाना चेहरे पर लगाती हैं। कीवी में फाइबर पाया जाता है जो…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

कीवी (Kiwi) ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे चमकदार भी हो जाता है। यहां तक कि कई हीरोइनें भी इस फेस पैक (Kiwi Face Pack) को रोजाना चेहरे पर लगाती हैं। कीवी में फाइबर पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जानें कीवी का फेस पैक कैसे बनाएं और इसे लगाने से चेहरा किन किन समस्याओं से दूर रहता है।

तैलीय त्वचा के लिए कीवी फेस पैक (Kiwi Face Pack)


जिन लोगों की त्वचा तैलीय हो वो कीवी के फेस पैक को लगाकर चेहरे को चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए बस कीवी का पल्प लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डाल दें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक रहने दें फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरा बेदाग और निखरी रहेगी।

ड्राई स्किन के लिए कीवी फेस पैक (Kiwi Face Pack)


जिन लोगों के चेहरे की स्किन ड्राई है वो भी कीवी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आप कीवी का पल्प लें और मैश किया हुआ केले और एक चम्मच दही मिला लें। मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इसे चेहरे पर तब तक लगाएं जब तक ये सूख ना जाएं। सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरा निखर जाएगा।

कीवी फेस पैक (Kiwi Face Pack) के फायदे


झुर्रियां करें कम


महिलाओं के चेहरे पर बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां आने लगती हैं। कीवी चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। इसमें फाइबर के अलावा विटामिन सी भी होता है जो त्वचा को टाइट करती है और कोलैजन को बनाने में मददगार होती है। इसी कोलैजन की वजह से स्किन जवां दिखती है।

मुहांसों से निजात


कीवी के इस्तेमाल से मुहांसों से भी छुटकारा मिल सकता है। कीवी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाएं जाते हैं। ये तत्व मुहांसों को चेहरे से दूर करने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…