24 घण्टे ऑनलाइन

इस्तेमाल करें ये होममेड सीरम स्किन करेगी ग्लो

मौसम बदलने के साथ-साथ स्किन में भी समस्या होने लगती है। ड्राय स्किन एक बड़ी समस्या है। ड्राय स्किन को रिपेयर करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई और फोलिक एसिड जैसे गुण होते हैं।…

24GhanteOnline
January 29, 2026
2 min read

मौसम बदलने के साथ-साथ स्किन में भी समस्या होने लगती है। ड्राय स्किन एक बड़ी समस्या है। ड्राय स्किन को रिपेयर करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई और फोलिक एसिड जैसे गुण होते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से स्किन की समस्याएं खत्म होती है। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए होममेड एलोवेरा फेस सीरम (Aloe Vera Serum) बनाने की विधि लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना इस सीरम (Aloe Vera Serum)  का उपयोग करते हैं तो इससे आपकी स्किन को आंतरिक पोषण मिलता है। साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

होममेड सीरम (Aloe Vera Serum) बनाने की सामग्री


2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

2 बड़े चम्मच गुलाब जल

2 कैप्सूल विटामिन ई

इस तरह बनाएं होममेड सीरम (Aloe Vera Serum) 


- एलोवेरा फेस सीरम (Aloe Vera Serum)  बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटा बाउल लें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- फिर इसमें 2 विटामिन ई कैप्सूल पंचर करके डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालें।
- इसके बाद इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस तैयार मिक्सचर को एक कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
- इस तरह आपका होममेड सीरम बनकर तैयार है।

इस तरह करें इस्तेमाल


- एलोवेरा फेस सीरम (Aloe Vera Serum)  को लगाने से पहले आप अच्छी तरह अपना फेस वॉश कर लें।
- इसके बाद आप तैयार सीरम को लेकर अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ मात्रा में लगाएं।
- इसके बाद आप इसे चेहरे पर थपथपाते हुए लगाएं।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस सीरम का रोजाना इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…