24 घण्टे ऑनलाइन

ऑयली बालों की समस्या, तो इस्तेमाल करें ये कंडीशनर

बालों (Hair) की देखभाल करने के तरीकों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी शामिल हैं। कंडीशनर बालों की सफाई करते हुए उन्हें नर्म और मुलायम बनाने का काम करता हैं। लेकिन बात जब ऑयली हेयर की हो तो महिलाएं संकोच…

24GhanteOnline
January 30, 2026
3 min read

बालों (Hair) की देखभाल करने के तरीकों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी शामिल हैं। कंडीशनर बालों की सफाई करते हुए उन्हें नर्म और मुलायम बनाने का काम करता हैं। लेकिन बात जब ऑयली हेयर की हो तो महिलाएं संकोच करने लगती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह कंडीशनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे उनके बाल जल्द ही ऑयली व चिपचिपे नजर आएंगे। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं हैं, तो आप कुछ चीजों की मदद से घर पर ही कंडीशनर बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऑयली बालों के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू हेयर कंडीशनर जिनके इस्तेमाल से आप ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। आइये जानें इनके बारे में...

अंडे से बना कंडीशनर

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मददगार है। अगर आपके ऑयली हेयर (Oily Hair) हैं तो आप सप्ताह में एक बार इस कंडीशनर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक अंडा तोड़ लें। अब इसमें जैतून का तेल मिलाएं और एग बीटर या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। अब आप सबसे पहले एक क्लेरिफाइंग शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और सिर को शावर कैप से ढक लें। करीबन 10-15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी की मदद से बालों को अच्छी तरह वॉश करें। ध्यान रखें कि ऑयली हेयर की महिलाओं को इसे सप्ताह में एक बार से अधिक बार प्रयोग नहीं करना है।

दही से बना कंडीशनर

ऑयली बालों की समस्या में दही से बना कंडीशनर बेहतरीन परिणाम देगा। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच में ताजी दही लेनी है। इसके बाद इसमें शहद और ऑलिव ऑयल को हल्का-सा गर्म करके दही में मिला लें। तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपको ध्यान रखना है कि आप शहद और ऑलिव ऑयल ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे इसके पोषण तत्व मर सकते हैं। इस कंडीशनर को बालों की निचली तरफ सिरों पर लगाना है, जिससे आपके डैमेज बाल ठीक हो सके। साथ ही आपको इस मिश्रण को स्कैल्प में मालिश भी करें। करीब 30-35 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

नारियल मिल्क से बना कंडीशनर

ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या में कोकोनट और मिल्क के इस्तेमाल से बना यह कंडीशनर बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल का दूध, 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच जोजोबा आयल और 1 चम्मच लौंग का एसेंशियल ऑइल लेकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और आपका होममेड कंडीशनर तैयार है। इस कंडीशनर का इस्तेमाल आप सामान्य कंडीशनर की तरह से कर सकते हैं। आप सबसे पहले अपने बालों को हर्बल शैंपू के इस्तेमाल से धुल लें और इसके बाद बालों में अच्छी तरह से इस कंडीशनर को लगायें। कुछ देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

केले से बना कंडीशनर

यह कंडीशनर आपके बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है। खासतौर से, अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं तो यह कंडीशनर यकीनन आपके काम आएगा। सबसे पहले एक बाउल में एक पका हुआ केला मैश करें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…