ठंड में स्किन फटने से है परेशान, करें घी का इस्तेमाल
घी (Ghee) न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फाएदेमंद हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार घी किसी औषधि से कम नही होता. सर्दियों की सर्द हवा लगने से त्वचा रूखी हो जाती है. अगर लंबे समय तक इसका इलाज ना…
घी (Ghee) न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फाएदेमंद हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार घी किसी औषधि से कम नही होता. सर्दियों की सर्द हवा लगने से त्वचा रूखी हो जाती है. अगर लंबे समय तक इसका इलाज ना किया जाए तो त्वचा फटने लगती है. आइये जानते है घी के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को फटने से कैसे बचा सकते हैं.
घी से बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम- घी से अच्छा मॉइस्चराइजर क्रीम कुछ नहीं हो सकता. घी त्वचा को हाइड्रेट और बेदाग भी बनाता है जिससे स्किन ग्लो करने लगती है. त्वचा को कोमल बनाने के लिए कच्चे दूध और बेसन के पेस्ट में घी मिलाएं. इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और धीरे- धीरे मालिश करें. 15 मिनट के बाद इसे धो लें.
फटे होठों से छुटकारा- सर्दियों में हर किसी को फटे होंठ की समस्या रहती है. घी सर्दियों में भी होठों को मुलायम बनाए रखता है. सोने से पहले अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में घी लगाएं. कुछ मिनट तक मालिश करें और इसे लगा छोड़ दें. अगली सुबह पानी से धो लें.
बालों में नमी बनाए रखता है- नमी की वजह से बाल बेजान होकर उलझने लगते हैं. सर्दियों में बालों की ये समस्या और बढ़ जाती है. घी में फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों में नमी बनाए रखता है. घी बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है. 1 चम्मच घी गर्म कर इससे बालों में मसाज करें और 2 घंटे के बाद शैंपू से धो लें.
स्किन को जवां बनाता है- सिर्फ थोड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल कर आप जवां दिख सकती हैं. घी के रोजाना इस्तेमाल से उम्र का असर त्वचा पर देरी से दिखाई देता है. घी की कुछ बूंदे लेकर स्किन पर थोड़ी देर मसाज करें और कुछ मिनट के बाद इसे धो लें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
