दिवाली पर चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो करें इसका यूज
खराब लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेहत के साथ-साथ स्किन भी बेजान और रूखी से हो जाती हैं। दरअसल हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसटिंव होती है जिसके कारण इसका…
खराब लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेहत के साथ-साथ स्किन भी बेजान और रूखी से हो जाती हैं। दरअसल हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसटिंव होती है जिसके कारण इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में हम कई तरह के क्रीम, फेसवॉश आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा स्किन को हेल्दी रखने के लिए टोनर काफी जरूरी है।
टोनर स्किन के पीएच लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ डेड सेल्स की भी मरम्मत, पोर्स को टाइट और स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। स्किन टोनर कई तरह के होते हैं। आप चाहे तो इसमें से खीरे से बना टोनर (cucumber toner) का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन सबसे ज्यादा हेल्दी रहेगी। जानिए घर पर खीरा का टोनर (cucumber toner) बनाने की विधि और कैसे करें इस्तेमाल।
खीरा का टोनर (cucumber toner)
आपको बता दें कि खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें 96 प्रतिशक तक पानी पाया जाता है। जो शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी को पूरा करता है। इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं बात अगर स्किन में लगाने की आती हैं तो खीरा डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ आंखों की सूजन को कम करने में मदद करता है। खीरा में बायोटिन, विटामिन ए, बी 1 और सी, और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको बेदाग निखरा हुआ चेहरा देते हैं।
घर पर ऐसे बनाएं खीरा का टोनर
पहला तरीका
इस टोनर को बनाने के लिए पहले आप खीरे का रस निकालेंगे। इसके लिए खीरा को कद्दूकस करके रस निकालें। अब इस रस में गुलाब जल मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद रोजाना इसका इस्तेमाल करें।
दूसरा तरीका
खीरा के रस में नींबू का रस या ग्रीन टी या पुदीने का रस मिलाकर स्प्रे बोतल में स्टोर करके फ्रिज में रख लें। इसका इस्तेमाल करने आपको चेहरे में ठंडक मिलने के साथ-साथ स्किन में निखार आएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
