UPSSSC ने VDO समेत 3 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, यहां चेक करें कटऑफ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO), सचिव ग्रेड-2 (मंडी परिषद) और ऑडिटर/असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट…
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO), सचिव ग्रेड-2 (मंडी परिषद) और ऑडिटर/असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इन तीनों भर्तियों में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के तहत 1468 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर कुल 6113 अभ्यर्थियों को DV के लिए चयनित किया गया है। आयोग ने इस भर्ती की कटऑफ लिस्ट भी जारी की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा कटऑफ
अनारक्षित (UR): 59.50 अंक
अनुसूचित जाति (SC): 57.50 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST): 53.25 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 59.50 अंक
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 59.50 अंक
इसके अलावा सचिव ग्रेड-2 (मंडी परिषद) भर्ती के 134 पदों के लिए परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। कुल 525 अभ्यर्थियों को DV के लिए चयनित किया गया है।
सचिव ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा कटऑफ
UR: 56.50 अंक
SC: 51.50 अंक
ST: 50.25 अंक
OBC: 56.50 अंक
EWS: 56.50 अंक
ऑडिटर/असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती में 3475 उम्मीदवार चयनित
ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1828 पदों के लिए 16 फरवरी 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 3475 अभ्यर्थियों को DV के लिए अर्ह घोषित किया गया है। आयोग ने इसकी कटऑफ भी जारी की है।
कटऑफ
UR: 33.75 अंक
SC: 08.00 अंक
ST: 11.50 अंक
OBC: 33.75 अंक
EWS: 33.75 अंक
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को समय पर वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
