UPSC ने NDA, NA (II) का रिजल्ट किया जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA/ NA II) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे कल, 1 अक्टूबर को घोषित गए। वहीं शाॅर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट भी यूपीएससी ने जारी कर दी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA/ NA II) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे कल, 1 अक्टूबर को घोषित गए। वहीं शाॅर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट भी यूपीएससी ने जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया गया था।
लिखित परीक्षा में सफल होने भर से अभ्यर्थियों को एनडीए और एनए में एंट्री नहीं मिलेगी। शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अब सेवा चयन बोर्ड )SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। साक्षात्कार के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसबी जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर सकता है।
ऐसे चेक करें UPSC NDA, NA (II) रिजल्ट
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Whats New सेक्शन में जाएं।
- यहां यूपीएससी एनडीए/एनए 2 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
- रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंट निकाल लें।
क्या पूछा जाता है इंटरव्यू में?
एसएसबी की ओर से लिए जाने वाले इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, मनोवैज्ञानिक योग्यता और समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है। केवल वहीं कैंडिडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन के लिए योग्य होंगे, जो जो तीनों चरणों – लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा में सफल होंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
