24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज (UP Roadways) इन आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा दे रहा…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज (UP Roadways) इन आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा दे रहा है। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें सरकार की तरफ से इसके लिए निरंतर सेवा में हैं।

मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में लाखों यात्रियों को रोडवेज ने दी सेवा


प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में गुरुवार तक 10 करोड़ से ज्यादा त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज (UP Roadways) ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। यूपी रोडवेज में प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महा कुम्भ के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज ने 7 लाख 13 हजार 935 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद दी है।

इसमें पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा में 3 लाख 50 हजार 935 यात्रियों को रोडवेज ने सेवा दी है। इसके साथ ही मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 3 लाख 63 हजार 10 लोगों को रोडवेज ने अपनी सेवा दी है। रोडवेज ने पौष पूर्णिमा में 3018 बसों को इसके लिए लगाया। मकर संक्रांति में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। इस पर्व पर 3113 रोडवेज बसों ने महाकुंभ में अपनी सेवा दी।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए अब रोडवेज (UP Roadways) ने कसी कमर


प्रयागराज महा कुम्भ का मौनी अमावस्या का अमृत स्नान सबसे बड़ा स्नान पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और रोडवेज दोनो के लिए बड़ी चुनौती है। महा कुम्भ प्रशासन का अनुमान है कि इस अमृत स्नान पर्व पर 10 करोड़ से अधिक लोग महा कुम्भ में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं।

इन 10 करोड़ में 15 से 20 लाख लोग रोडवेज (UP Roadways) के जरिए महा कुम्भ पहुंच सकते हैं। इनके लिए यूपी रोडवेज अपनी रणनीति बनाने के लगा हुआ है ताकि सुगम और व्यवस्थित तरीके से आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…