24 घण्टे ऑनलाइन

अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

अपने रिश्ते (Relationship) को मजबूत बनाने की कोशिश हर कोई करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि रिलेशनशिप मजबूत करने की कोशिश में हमसे जाने-अनजाने ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से रिश्ता कमजोर होता चला जाता है। इस…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

अपने रिश्ते (Relationship) को मजबूत बनाने की कोशिश हर कोई करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि रिलेशनशिप मजबूत करने की कोशिश में हमसे जाने-अनजाने ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से रिश्ता कमजोर होता चला जाता है। इस बात पता तब चलता है, जब ब्रेकअप होने की नौबत आने लगती है।

ऐसे में शुरुआत से ही कुछ चीजें करने से बचना चाहिए।

रोमांटिक रहें, प्यार जताएं


यह बात सही है कि लंबे समय तक साथ रहने से आपको वे चीजें नहीं दोहरानी पड़ती, जो आप पहले किया करते थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके पार्टनर को प्यार नहीं चाहिए। वक्त बीतने के साथ भी आपको पार्टनर के साथ रोमांटिक होने और प्यार जताना चाहिए। इसकी कमी से भी दूरियां आ जाती हैं।

दूसरों से कम्पेयर न करें


हर व्यक्ति की अपनी विशेषता होती है. ऐसे में अपने प्यार को किसी से कम्पेयर न करें। अपने आपको खुशकिस्मत समझें कि आपके पास एक बेहतर पार्टनर है। हर इंसान में अच्छाई और बुराई दोनों होती हैं लेकिन एक रिलेशनशिप को चलाने में यह बात मैटर करती है कि आप साथ निभाना चाहते हो। दूसरों से तुलना करने पर आपके पार्टनर के मन में हीन भावना आ जाती है।

पार्टनर के लुक्स पर कमेंट


आप जब प्यार में होते हैं, तो आपको अपना पार्टनर सबसे ज्यादा सुंदर लगता है लेकिन कभी- कभी आप अपने पार्टनर को मजाक में कुछ कहते होंगे लेकिन किसी और से तुलना करते हुए पार्टनर का मजाक न उड़ाएं। ऐसा करने से पार्टनर को बुरा लग जाएगा और उनके मन में यह बात घर कर जाएगी कि आपको अपने पार्टनर में कुछ भी पसंद नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…