24 घण्टे ऑनलाइन

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

नेल आर्ट (Nail Art) यानी कि नाखूनो को बेहतरीन ढंग से सजाने की कला जो की आपके नाखुनो की सुन्दरता को बढ़ा देती है। हाथो के नाखुनो का नेल आर्ट करने के बारे में सभी जानते है लेकिन पैरो के नाखुनो को नेल आर्ट से सजाने के बारे…

24GhanteOnline
July 16, 2026
3 min read
पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

नेल आर्ट (Nail Art) यानी कि नाखूनो को बेहतरीन ढंग से सजाने की कला जो की आपके नाखुनो की सुन्दरता को बढ़ा देती है। हाथो के नाखुनो का नेल आर्ट करने के बारे में सभी जानते है लेकिन पैरो के नाखुनो को नेल आर्ट से सजाने के बारे में बहुत कम ही लोग जानते है।

हाथो के साथ साथ पैरो को भी नेल आर्ट (Nail Art) से सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। आजकल बाज़ार में हाथो को सुंदर बनाने के लिए बहुत से डिजाईन उपलब्ध है और उन्ही के साथ पैरो को भी सुंदर बनाने के लिए नए डिजाईन का चलन चल रहा है, जिनके बारे में सभी लडकियों या महिलायों को पता होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको पैरो के नेल आर्ट के बारे में बताएँगे तो आइये जानते है पैरो के नेल आर्ट (Nail Art) के बारे में....

5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# मल्टी कलर्ड फ्लोरल नेल आर्ट्स (Nail Art)

यह अनेक रंगों वाला नेल आर्ट डिज़ाइन आपके पैरों के लिए सही चीज़ है। इसमें 3 रंगों का उपयोग किया गया है और फूलों को गोल्डन बॉर्डर से बनाया गया है जिस से आप इस डिज़ाइन की लुक को पूर्ण कर सके। सभी नाखूनों पर एक ही जैसे कलर का उपयोग किया गया है लेकिन डिज़ाइन को हर पैर के नाखूनों पर अलग- रूप से बनाया गया है जिस से यह डिज़ाइन सुन्दर और अद्वितीय लगती है।

5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# मिक्स एंड मैच नेल आर्ट (Nail Art)

यह मिक्स और मैच नेल आर्ट डिज़ाइन है जो बहुत से कॉलेज जाने वाली लड़कियों में प्रसिद्ध है। इसमें मल्टी कलर्ड फ्लोरल प्रिंटेड पैटर्न, बॉबी प्रिंटेड पैटर्न और सॉलिड पैटर्न के मिश्रण से डिज़ाइन को पूर्ण किया गया है। फ्लोरल प्रिंटेड पैटर्न को बड़े नाखून पर दोनों पैरों पर बनाया है और डॉटेड पैटर्न और सॉलिड पैटर्न को दूसरी उँगलियों पर बनाया गया है।

 

5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# स्टोन वर्क सहित नेल आर्ट (Nail Art)

नेल आर्ट सहित स्टोन बेहतरीन दिखते है और इसमें आप अपनी स्टाइल का निर्माण कर साधारण सैंडल के साथ इन्हें आकर्षित दिखा सकते है। इस डिज़ाइन में फ्लोरल पैटर्न के बजाय, सॉलिड और डॉटेड पैटर्न का उपयोग किया गया है।


5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# जियोमेट्रिक्ल पैटर्नड नेल आर्ट (Nail Art)

इस प्रकार के नेल आर्ट बेहतरीन दिखते है और साथ ही क्लासी लुक को प्रदान करते है, यह सभी उम्र की महिला के लिए सही चुनाव है। यहाँ दो अलग बेस कलर का उपयोग किया गया है और डिज़ाइन को केवल काले रंग से बनाया गया है। कुछ डिज़ाइन में गोल्डन रंग का उपयोग किया है ताकि जियोमेट्रिक्ल पैटर्न जो काले रंग से बने है उन्हें हल्का अलग लुक प्रदान किया जा सके।


5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# चेकर बोर्ड नेल आर्ट (Nail Art)

चेकर बोर्ड आर्ट कोई नयी डिज़ाइन नहीं है लेकिन फिर भी यह एक सुन्दर और आकर्षित लुक को प्रदान करती है। इस डिज़ाइन में सबसे मुख्य चीज़ काले और सफ़ेद रंग का चुनाव है।


5 types of feet nail arts,nail arts in hindi

# ब्लैक और वाइट स्टोन वर्क नेल आर्ट (Nail Art)

यह नेल आर्ट डिज़ाइन को स्टोन वर्क से बहुत ही सुन्दर दिखाया गया है। यह किसी भी उम्र की महिला के लिए सही चुनाव है। यहाँ सभी पैरों के नाखूनों पर सफ़ेद रंग का उपयोग किया है और काले रंग के बीड्स सहित छोटे स्टोंस को अंगूठे के नाखून पर अद्वितीय डिज़ाइन को बनाया है। दूसरे नाखूनों पर काले डॉट और स्टोंस का उपयोग किया है ताकि डिज़ाइन पूर्ण हो सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…