24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।…

24GhanteOnline
January 13, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज पहुंची पूर्व सांसद साध्वी उमा भारती  (Uma Bharti) महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं को देखकर अभीभूत दिखी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन की जमकर तारीफ की।

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि वो सोमवार सवेरे श्री प्रयागराज पहुंच गई। जब वो श्री प्रयागराज जं. रेलवे स्टेशन पर उतरी तो भ्रम और भय दोनों दूर हो गए। उनको स्टेशन से लेकर पूरे रास्ते में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाएं, सुरक्षा इतनी अच्छी लगी जो आज तक नहीं देखी। ठंड के बारे में जो भ्रम था उतनी नहीं है फिर भी योगी सरकार ने ठंड से मुकाबले की भी बहुत अच्छी व्यवस्था कर रखी है।

घाटों पर तैनात रहे गंगा सेवा दूत, नदी की स्वच्छता पर रहा खास फोकस


उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि 1977 से मैंने श्री प्रयागराज के महाकुम्भ में स्नान शुरू किया है। तब से लेकर इस महाकुंभ तक यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था, सुरक्षा, सुविधा, प्रशासन एवं पुलिस का अतिविनम्र व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…