24 घण्टे ऑनलाइन

प्रदेश में संचारी रोगों पर नियंत्रण करेंगी महाकुम्भ की 462 अत्याधुनिक मशीनें

लखनऊ / प्रयागराज : प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सफल रही 462 अत्याधुनिक मशीनों को अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। इन उपकरणों का उपयोग नगर निगमों, नगर…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

लखनऊ / प्रयागराज : प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सफल रही 462 अत्याधुनिक मशीनों को अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। इन उपकरणों का उपयोग नगर निगमों, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे संक्रामक रोगों की रोकथाम की जा सके। सीएम योगी के अभियान को सफल बनाने के लिए इन मशीनों के जरिए स्वास्थ्य केंद्रों को और बेहतर बनाया जाएगा। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान प्रयागराज में अबतक इन मशीनों का खूब सफल प्रयोग किया। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में इन्हें इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। इन उपकरणों में 400 स्प्रे पंप (200 बैटरी ऑपरेटेड और 200 मैन्युअल) और 62 थर्मल पल्स फॉग मशीनें शामिल हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों को किया जाएगा अपग्रेड


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। ताकि संचारी रोगों से लड़ने में कोई कमी न रहे। नगर निगमों और नगर पंचायतों को यह अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

ग्राम प्रधानों को भी मिलेगा सहयोग


महाकुम्भ (Maha Kumbh) के नोडल जॉइंट डायरेक्टर (वेक्टर कंट्रोल) डॉ वीपी सिंह ने बताया कि मेले की सफलता को देखते हुए विभिन्न जिलों में ग्राम प्रधानों को भी यह उपकरण दिए जाएंगे। जिससे स्थानीय स्तर पर भी एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान को मजबूती मिले। इससे संक्रमण को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।

थर्मल पल्स फॉग मशीनों का विशेष उपयोग


मेले में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 62 थर्मल पल्स फॉग मशीनें उन जिलों में भेजी जाएंगी, जो संचारी रोगों की दृष्टि से संवेदनशील हैं। प्रभावित जिलों में इन मशीनों से फॉगिंग की जाएगी।

सेना का फाइटर जेट जगुआर क्रैश, पायलट सुरक्षित; वायुसेना ने दिए जांच के आदेश


स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नगर पंचायतों के संयुक्त प्रयास से यह अभियान प्रदेशव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा। विशेष एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान भी संचालित किया जाएगा। जिसमें इन उपकरणों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। इस अभियान से प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम को गति मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…