24 घण्टे ऑनलाइन

UGC ने स्टूडेंट्स को अलर्ट, कहा- इन यूनिवर्सिटी में न लें एडमिशन, बर्बाद हो जाएगा करियर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नोटिस जारी कर फर्जी यूनिवर्सिटी के खिलाफ स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। आयोग ने यूजीसी अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों का उल्लंघन करके डिग्री देने वाले संस्थानों के खिलाफ छात्रों को…

24GhanteOnline
March 21, 2025
2 min read

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नोटिस जारी कर फर्जी यूनिवर्सिटी के खिलाफ स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। आयोग ने यूजीसी अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों का उल्लंघन करके डिग्री देने वाले संस्थानों के खिलाफ छात्रों को चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि यूजीसी ने फर्जी यूनिवर्सिटी के खिलाफ क्या नोटस जारी किया है।

UGC ने इस बात पर जोर दिया कि केवल राज्य अधिनियम, केंद्रीय अधिनियम या प्रांतीय अधिनियम के तहत स्थापित विश्वविद्यालय या संस्थान या UGC अधिनियम, 1956 के अनुसार रजिस्टर्ड संस्थान ही डिग्री देने के लिए अधिकृत हैं। आयोग ने कहा कि ऐसे विश्वविद्यालय या काॅलेज जो इन अधिनियम और नियम के अनुसार नहीं होंगे उनके द्वारा दी गई डिग्रियां उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्यों के लिए मान्य नहीं होंगी।

यूनिवर्सिटी फर्जी है या नहीं, ऐसे करें चेक


UGC के संज्ञान में आया है कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्रियां प्रदान कर रहे हैं। नोटिस जारी कर आयोग ने कहा कि ऐसे विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा प्रदान की गई डिग्रियां न तो मान्यता प्राप्त होंगी और न नौकरी के लिए उन्हें मान्य माना जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी छात्रों से अपील की है कि वह जिन संस्थानों में जाने की योजना बना रहे हैं।

उनकी वैधता की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक यूजीसी वेबसाइट ugc.ac.in पर जाएं। वेबसाइट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों की लिस्ट चेक करें। साथ ही आयोग फर्जी संस्थानों के बारे में चेतावनी देता है।

UGC को दे सकते हैं जानकारी


साथ ही जारी नोटिस में यूजीसी ने कहा कि अधिनियम का उल्लंघन करने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम प्रदान करने वाले किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान की रिपोर्ट कोई भी व्यक्ति आयोग में कर सकता है। ऐसे संस्थानों के बारे में जानकारी यूजीसी को [email protected] पर कोई भी भेज सकता है। जिसके की संबंधित संस्थान की जांच की जाए और उस पर उचित कार्रवाई की जाए।

Tags:UGC

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…