24 घण्टे ऑनलाइन

मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, बोले- योगी के यूपी जैसा कोई नहीं

महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल ( Central Hospital) में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है। साल के पहले दिन यहां पर सीने में तेज दर्द से परेशान मध्य प्रदेश के दो…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल ( Central Hospital) में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है। साल के पहले दिन यहां पर सीने में तेज दर्द से परेशान मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को लाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने अथक प्रयास करके बचा लिया। उन्होंने जीवन बचाने वाले चिकित्सकों का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जमकर प्रशंसा की। बोले योगी के यूपी जैसा कोई नहीं।

जान बचने पर जताया आभार


दोनों श्रद्धालुओं को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद इमरजेंसी में परेड स्थित सेंट्रल अस्पताल ( Central Hospital) लाया गया था। आईसीयू के डायरेक्टर डॉक्टर एसके पाण्डे के नेतृत्व में दोनों श्रद्धालुओं की ईसीजी की गई। कार्डियक अरेस्ट के दोनों पेशेंट का सभी जरूरी उपचार किया गया। जिसके बाद से दोनों श्रद्धालु पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मध्य प्रदेश निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के बारे में अबतक सिर्फ सुना ही था। आज उनका कुशल नेतृत्व देख भी लिया है।

स्वस्थ महाकुम्भ: सेंट्रल हॉस्पिटल में साल के पहले दिन 900 मरीजों का उपचार, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा


यहां के कुशल चिकित्सकों ने जिस तत्परता से हम लोगों की जान बचाई, उसे शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…