ये होममेड फेस मास्क देगा जबरदस्त ग्लो
अब पार्लर जैसा ग्लो (Glow) पाने के लिए आपको अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद करने की बिल्कुल जरूरत नही है. आप किचन में मौजूद हल्दी (Turmeric) का उपयोग करके भी चमकदार व निखरता हुआ चेहरा पा सकती हैं. साथ ही प्राकृतिक हल्दी…
अब पार्लर जैसा ग्लो (Glow) पाने के लिए आपको अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद करने की बिल्कुल जरूरत नही है. आप किचन में मौजूद हल्दी (Turmeric) का उपयोग करके भी चमकदार व निखरता हुआ चेहरा पा सकती हैं. साथ ही प्राकृतिक हल्दी से बना ये ये फेस मास्क (Turmeric Face Mask) आपके चेहरे को कोई नुक्सान भी नही पहुचाएगा. आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही हल्दी का उपयोग सुन्दरता निखारने के लिए किया जाता आया है. तो आइये जानते हैं घर पर हल्दी से बना ये प्राकृतिक फेस मास्क बनाने की विधि...
कैसे बनाएं हल्दी गोल्ड फेशियल (Turmeric Face Mask)
पहला स्टेप
* फेशियल के पहले स्टेप के लिए क्लिंजर तैयार करें, जिसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं.
* अब तैयार किए गए क्लिंजर में रूई को भिगोकर उससे अपना चेहरा साफ करें.
दूसरा स्टेप
* आप चेहरे के लिए स्क्रब तैयार करें जिसे बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच सूजी, थोड़ी सी हल्दी, शहद और कुछ बूंदे कच्चे दूध की. आप चाहे तो दूध की जगह गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
* अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें.
* इसके बाद एक तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर स्टीम दें और इसी तौलिए से अपना चेहरा साफ कर लें.
* आप चाहे तो इसकी जगह सीधा गर्म पानी करके भी चेहरे को स्टीम दे सकते हैं.
गर्मियों में हाथों की टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे
तीसरा स्टेप
* चेहरे की मसाज करने के लिए बिल्कुल नैचुरल क्रीम बनाएंगे जिसके लिए घर का बना दही ही लें, इसमें थोड़ी सी हल्दी, बादाम की तेल की कुछ बूंदे डालें. आप चाहे तो बादाम तेल की जगह जैतून का तेल भी ले सकते हैं.
* इन तीनों चीज़ों को अच्छे से मिलाकर क्रीम वाला टेक्सचर दें. इस क्रीम को चेहरे पर लगाकर मसाज करें.
* करीब चार 4 से 5 मिनट के लिए चेहरे की मसाज करें. इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें.
फेस मास्क बनाने के लिए (Turmeric Face Mask)
* इसे बनाने के लिए आधा चम्मच बेसन लें, इसमें हल्दी, शहद और बिल्कुल थोड़ा सा दूध डालें.
* इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
* अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
* 15 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें.
* नॉर्मल पानी से धोने के बाद चेहरे पर टोनर लगाएं. इसके बाद आप जो भी मॉश्चराइज़र या क्रीम आप लगाते हैं वो लगाएं.
ऑयली स्कैल्प से पाये छुटकारा, ऐसे बनाए हर्बल शैम्पू
ध्यान रखने वाली बातें:
* हल्दी का पैक या फेशियल करने के बाद धूप में न निकलें.
* बेहतर होगा कि आप हल्दी गोल्ड फेशियल को रात के समय करें.
* घर पर बनी हुई हल्दी का ही इस्तेमाल करें, बाजार में मिलने वाली हल्दी का इस्तेमाल न करें क्योंकि उसमें फूड कलर का मिला हुआ होता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
