कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय
खूबसूरत दिखने के लिए सभी अपने चहरे और बालों का तो अच्छे से ख्याल रखते हैं लेकिन कोहनी (Elbow) और घुटनों की स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं जिनका कालापन आपको दूसरों के सामने शर्मसार कर सकता हैं। खासतौर से इन गर्मियों के…
खूबसूरत दिखने के लिए सभी अपने चहरे और बालों का तो अच्छे से ख्याल रखते हैं लेकिन कोहनी (Elbow) और घुटनों की स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं जिनका कालापन आपको दूसरों के सामने शर्मसार कर सकता हैं। खासतौर से इन गर्मियों के दिनों में जब आप शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस पहनती हैं तो कोहनी और घुटनों का कालापन साफ नजर आता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर जाता हैं।
कालेपन (Blackness of Elbow) से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो आपको सस्ते पड़ेंगे और स्किन को किसी प्रकार के केमिकल का नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो कोहनी और घुटनों के कालेपन (Blackness of Elbow) को दूर करने में मदद करेंगे।
नींबू, चीनी और शहद
नींबू, शहद, और चीनी को मिलाकर लगाने से स्किन चमकदार और साफ होती है। नींबू के रस और शहद से स्किन ब्राइट होती है। वहीं, चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है। इसके लिए एक कटोरी में एक नींबू का रस निचोड़ें। इसमें एक-एक चम्मच चीनी और शहद मिलाएं। तैयार किए हुए पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगा कर धीरे से स्क्रब करें और लगभग 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाकर छोड़ दें।
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके की मदद से आप स्किन के कालेपन से राहत पा सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सूखाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें। एक बाउल में 1 चम्मच संतरा का पाउडर, 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस स्क्रब को कोहनी और घुटनों और घुटनों पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें
जैतून का तेल और चीनी
चीनी आपकी कोहनी और घुटनों की त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। वहीं, जैतून का तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसके लिए जैतून के तेल के साथ एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं। काले घुटनों और कोहनी पर इस मिश्रण को लगाएं। कुछ देर के लिए इसे स्क्रब करें और मिश्रण को लगभग 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसे पानी से धो लें और माइल्ड क्लीन्जर से साफ करें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू में एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही विटामिन 'सी' भी होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। बेकिंग सोडा कालेपन को मिटाने के लिए 'क्लिंजर' की तरह काम करता है। नींबू को दो फाकों में काटकर, उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। कोहनियों और घुटनों पर एक मिनट तक रगड़ें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
दही और सिरका
दही कालापन दूर करने के साथ स्किन में नमी बनाकर रखता है। दही में कुछ बूंदें सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इससे कालापन काफी हद तक कम होता है। इसके अलावा दही में चोकर को मिक्स करके प्रभावित जगह पर स्क्रब करें। इससे भी कालापन दूर होता है।
बेसन और हल्दी
बेसन में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन में निखार लाते हैं। इससे लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मलाई और कुछ नींबू की बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार करें।
एलोवेरा
एलोवेरा में एलोइन नामक कंपाउंड होता है जो स्किन के गहरे रंग को हल्का करने में मददगार होता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसे सीधे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप ऐसा रोज या एक दिन छोड़ कर करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
