ये हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे
हर लड़की चाहती है दूसरों से थोड़ा अलग और आकर्षित दिखाना ताकि लोग उनकी तारीफ भी करे और उनके स्टाइल को आजमाये भी। चेहरे पर तो हम काजल लिपस्टिक से काम चला लेते हैं, लेकिन आपका परफेक्ट लुक तब ही आता है जब आपका हेयर स्टाइल…

हर लड़की चाहती है दूसरों से थोड़ा अलग और आकर्षित दिखाना ताकि लोग उनकी तारीफ भी करे और उनके स्टाइल को आजमाये भी। चेहरे पर तो हम काजल लिपस्टिक से काम चला लेते हैं, लेकिन आपका परफेक्ट लुक तब ही आता है जब आपका हेयर स्टाइल (Hairstyle) सबसे डिफरेंट और आकर्षित हो. इन दिनों वक्त की कमी होने की वजह से कई बार हेयर स्टाइल बनाने का वक्त भी नहीं मिलता।
सिम्पल चोटी को बनाए स्टाइलिश

स्कूल में हम सभी चोटी बना कर जाया करते थे। उस वक्त तो हमे चोटी बनाना बहुत बोरिंग लगता था, लेकिन चोटी स्कूल की तरह बोरिंग नहीं हैं। फैशनेबल ड्रेस के साथ बौलीवुड सेलिब्रिटी भी चोटी करती है। आप भी हाई पोनी टेल, फिश टेल, सागर चोटी बना सकती हैं। इससे आपके बाल बिखरे हुए नहीं लगेंगे और आप बहुत अट्रेक्टिव भी लगेंगी।
साइड बन हेयर स्टाइल
साइड ट्विस्टेड बन एक ऐसा हेयर स्टाइल है जो हर उम्र और हर मौके पर अच्छा लगता है। एक छोटा सा चेंज आपकी लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। इसे बनाने के लिए आगे के बालों का कुछ हिस्सा ट्विस्ट करते हुए पीछे ले जाएं और बाकी बालों में बन बनाकर इस ट्विस्टेड बालों को उसमें मिलाते हुए पिन-अप करें। यह आसान सा हेयर स्टाइल आपको एक क्यूट एंड डिफ्रेंट लुक देने का काम करेगा।
ट्विस्ट बैक हेयर स्टाइल
ट्विस्ट बैक हेयर स्टाइल भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने बालों को दो हिस्सों में बांटें। बालों के फ्रंट सेक्शन को लेकर उसमें ट्विस्ट बनाते जाएं और चेहरे के पीछे ले जाएं और फिर टिक-टैक क्लिप से उसे फिक्स कर लें। बालों के दूसरे सेक्शन के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराएं जो आपके बालों को काफी एलिगेंट लुक देगा।
मैसी लुक हेयर स्टाइल
मैसी लुक के लिए आप बालो को 6-7 भाग में उल्टा गूंथ करके चोटी बना कर पूरी रात रहने दें और सुबह इनको खोल कर इन्हे सेट कर लें। अगर आपको तुरंत मैसी लुक चाहिए तो आप कर्ल करले, कर्ल के बाद अपने फिंगर्स की हेल्प से इन्हें सीधा करे। आप परफैक्ट मेसी लुक में नजर आएंगी।
सेलिब्रिटी लुक हेयर स्टाइल
सेलिब्रिटी लुक हेयर स्टाइल वेस्टर्न ड्रेस हो या फौर्मल ड्रेस दोनों के साथ ये लुक अच्छा लगता है। इस लुक के लिए आप बीच की मांग निकाल कर दो पार्ट में बांट ले, बालो को नीचे के साइड से कर्ल करले, और पीछे के बालों को पोनी कर लें। याद रखे हाई पोनी नहीं करना। हेयर स्प्रे का यूज करके बालों को सेट कर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
