चेहरे पर निखार पाने के लिए आजमाए ये फेस पैक
चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई जतन करते हुए बाजार में उपलब्ध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई बार इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स की वजह से त्वचा को नुकसान उठाना…
चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई जतन करते हुए बाजार में उपलब्ध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई बार इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स की वजह से त्वचा को नुकसान उठाना पड़ जाता हैं। ऐसे में आयुर्वेद आपके लिए मददगार साबित हो सकता हैं। जी हां, आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया हैं जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए चहरे की चमक को बढ़ाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक फेस पैक (Face Pack) के बारे में बताने जा रहे हैं जो मिनटों में आपके चेहरे की चमक को बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आयुर्वेदिक फेस पैक (Face Pack) के बारे में...
मुंहासों के दाग़-धब्बे हटाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
मसूर दाल को रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस आयुर्वेदिक फेस पैक से त्वचा की अंदर तक सफाई होती है, स्किन सॉफ्ट होती है और मुंहासों के दाग़-धब्बे से भी छुटकारा मिलता है।
चेहरे में नया निखार लाने के लिए
एक सेब को उबालकर छील लें और अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें 1 टीस्पून मैश किया हुआ केला और 1 टीस्पून मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। त्वचा में नया निखार आ जाएगा।
नैचुरल ग्लो पाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
बाउल में एक पूरी तरह पका हुआ केला, 2 टेबलस्पून पिसा हुआ ओट्स (जई), थोड़ा-सा दूध या क्रीम, चुटकीभर जायफल और 2 टेबलस्पून गेहूं का आटा लेकर अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस आयुर्वेदिक फेस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धोएं। आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आ जाएगा।
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
1 टीस्पून कद्दूकस किए हुए सेब में 1-1 टीस्पून दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये एक स्किन ब्राइटनिंग मास्क है और इसे लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
हेल्दी स्किन के लिए फेस पैक (Face Pack)
एक पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे एक टेबलस्पून चंदन पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये हेल्दी स्किन के लिए रेग्युलर फेस पैक है।
इंस्टेंट फ्रेश लुक पाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
संतरे के जूस में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। ये आयुर्वेदिक फेस पैक आपको तुरंत फ्रेश लुक देगा।
चेहरे का चिपचिपापन दूर करने के लिए फेस पैक (Face Pack)
8 काजू को दरदरा पीस लें। इसमें आधा कप ऑरेंज जूस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ऑयली स्किन वाले अपनी त्वचा का चिपचिपापन दूर करने के लिए ये आयुर्वेदिक फेस पैक यूज़ कर सकते हैं।
चेहरे में नई ताज़गी लाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
स्ट्रॉबेरी को कद्दूकस करके छाछ में अच्छी तरह मिला लें। फिर इस आयुर्वेदिक फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक से थकी त्वचा में नई ताज़गी आ जाती है।
त्वचा को गोरा बनाने के लिए फेस पैक (Face Pack)
1 टीस्पून उड़द दाल और 4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें साथ में पीसकर चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। ये प्रोटीन मास्क स्किन को पोषण देने के साथ ही ब्लीच का काम भी करता है।
त्वचा को कोमलता और ठंडक देने के लिए लगाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक (Face Pack)
कद्दू को पकाकर मैश कर लें। 2 टीस्पून कद्दू की प्यूरी में 1 टीस्पून शहद और 1/4 टीस्पून दूध मिलाएं। चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये आयुर्वेदिक फेस पैक त्वचा को कोमलता और ठंडक देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
