24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं तुरंत छुटकारा

ऑयली स्किन वाले लोगो को चेहरे पर ओपन पोर्स (Open Pores) की दिक्कत बनी रहती है। बढ़ी उम्र के साथ ये और भी अधिक चेहरे पर नजर आने लगते है। ओपन पोर्स की समस्या अधिकतर नाक, माथे, आंखों के नीचे, गाल और होठों के नीचे यानि…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read

ऑयली स्किन वाले लोगो को चेहरे पर ओपन पोर्स (Open Pores) की दिक्कत बनी रहती है। बढ़ी उम्र के साथ ये और भी अधिक चेहरे पर नजर आने लगते है। ओपन पोर्स की समस्या अधिकतर नाक, माथे, आंखों के नीचे, गाल और होठों के नीचे यानि ठुड्डी पर दिखाई देते है।

ओपन पोर्स चेहरे पर बहुत ही भद्दे दिखते है। स्किन से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। ओपन पोर्स में अक्सर तेल और गंदगी जमा होने लगती है जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स होने लगते है। इससे छुटकारा पाने के लिए फेसपैक ट्राई कर सकते है।

मुल्तानी मिट्टी फेसपैक


चेहरे के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगा सकती है। यह ओपन पोर्स को भरने में जादू की तरह काम करती है। यह ओपन पोर्स से गंदगी और तेल को निकालती है। चेहरे को एक्सफोलिएट भी करती है। यह पोर्स को टाइट बनाकर चेहरे पर निखार भरती है।

इसका फेस पैक लगाने से स्‍किन की झाइयों से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा चेहरे के पोर्स को बंद करने के लिए दही को चेहरे पर लगा सकती है। दही में कई एंटीबैक्‍टीरियल गुण भी होते हैं, जो आपके पोर्स को बंद करते हैं और मुंहासे पैदा करने वाले किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया का इलाज करते हैं। इसे फेस पैक के रूप में लगाने से स्‍किन में नमी भरती है और उसकी लोच बढ़ती है। हमेशा लो फैट दही का ही इस्‍तेमाल करें।

ग्रीन टी फेसपैक


इसके अलावा ग्रीन टी का फेसपैक लगा सकती है। इसे बनाने के लिए ग्रीन टी पाउडर में पानी मिलाएं और कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर अंडे का सफेद हिस्सा को आटे का साथ मिलाएं और इसे ग्रीन टी के पानी वाले मिक्स में मिला लें। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इस पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब सूख जाए तो पानी से धोकर साफ कर लें।

ओट्स फेसपैक


ओट्स का फेसपैक भी ट्राई कर सकती है। इसे बनाने के लिए ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। फिर नींबू का रस, शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर समान रुप से लगाएं और लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें। अब उंगलियो को गीला करें और धीरे धीरे सर्कुलर मोशनमें पैक को साफ करें। अब साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…