24 घण्टे ऑनलाइन

करवा चौथ पर इन चीजों से मिलेगा नेचुरल ग्लो, इस्तेमाल करें फेसपैक

किचन में मौजूद तमाम ऐसी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल करने से स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जैसे मसालो में इस्तेमाल होने वाली हल्दी कई औषधी गुणों से भरपूर होती है। इसे किसी भी फेसपैक (Face Pack) में मिलाकर लगाने…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

किचन में मौजूद तमाम ऐसी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल करने से स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जैसे मसालो में इस्तेमाल होने वाली हल्दी कई औषधी गुणों से भरपूर होती है। इसे किसी भी फेसपैक (Face Pack) में मिलाकर लगाने से स्किन में न सिर्फ निखार आता है बल्कि रंगत भी निखरती है।

इसके अलावा तमाम स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों का फेसपैक (Face Pack) बताने जा रहे हैं जो हर घर में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। जिसे लगाने से फर्क आपको एक बार में ही महसूस होगा।

बेसन और हल्दी और दही हर घर में बहुत ही आराम से मिल जाता है। इसका फेसपैक (Face Pack) बनाने के लिए दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच दही को एक कटोरी में मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहे तो इसे हाथ और पैर में भी लगा सकते है। जब सूख जाए तब हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये न सिर्फ स्किन क्लींजर के रुप में काम करती है बल्कि निखार लाने में भी मदद करती है। इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच गुलाब जल, नींबू का रस मिक्स करके पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। जब सूख जाए तो इसे धो लें।

एलोवेरा स्किन, बाल और हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सभी जानते ही होंगे। एलोवेरा का फेसपैक लगाने से स्किन से संबंधित तमाम दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन में निखार आता है, हाइड्रेट होती है और दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

इसका फेसपैक (Face Pack) तैयार करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में इतना ही शहद मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…