24 घण्टे ऑनलाइन

चिपचिपे बालों से हैं परेशान, तो आजमाए ये नुस्खें

मानसून (Monsoon) के इन दिनों में सभी को भीगना पसंद होता हैं और सभी बारिश की बौछार का मजा लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह मजा तब सजा बन जाता है जब इस मौसम में बाल ऑयली स्कैल्प के कारण चिपचिपे होने लग जाते हैं। कई बार…

24GhanteOnline
February 8, 2025
4 min read

मानसून (Monsoon) के इन दिनों में सभी को भीगना पसंद होता हैं और सभी बारिश की बौछार का मजा लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह मजा तब सजा बन जाता है जब इस मौसम में बाल ऑयली स्कैल्प के कारण चिपचिपे होने लग जाते हैं। कई बार चिपचिपे बालों (Oily Hair) से बदबू आने लगती है और ऑयली स्कैल्प से हेयर फॉल भी बढ़ जाता हैं। इसी के साथ इनसे खुजली की समस्या बढ़ जाती हैं। इस ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे बालों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं...

मुल्तानी मिट्टी

अगर स्कैल्प ऑयली है और चिपचिपे बालों (Oily Hair) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नॉर्मल मुल्तानी मिट्टी लें और उससे नींबू का रस और दही मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इससे अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। धोते वक्त उंगलियों से स्कैल्प को रब करना ना भूलें। ध्यान रखें कि आपको इसके बाद शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। आप चाहें तो इसे हेयर पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे में मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर पेस्ट बनाएं। बालों में बदबू ना आए इसके लिए हाफ नींबू का रस मिक्स कर दें। इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर करीब 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें। 35 मिनट बाद बालों को पानी से रिंस कर लें। वहीं शैंपू उसी समय करने के बजाय अगले दिन करें। कम से कम दो से तीन बार पानी से बालों को अच्छी तरह रिंस कर लें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों से चिपचिपाहट को हटाने के लिए बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए 1 मग में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स कर लें। बाल धोने के बाद इस मिक्स को बालों और स्कैल्प पर डाले। ऐसा करने से बालों से चिपचिपाहट दूर हो जाएगी।

चाय की पत्ती

बालों (Oily Hair) की चिपचिपाहट से परेशान है तो एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच चाय की पत्ती डालकर 10 से 15 मिनट के लिए उबाल आने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और बालों की जड़ों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। इस उपाय का इस्तेमाल करने से बालों की चिपचिपाहट दूर हो जाएगी

पुदीना-नींबू का हेयर मास्क

इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म कर लें। उसके बाद उसमें पुदीने की पत्तियां, ग्रीन टी बैग उबाल लें और फिर नींबू का रस डाले। इस मिश्रण को छानकर अलग कर लें। जब नहाने जाएं तो बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें। बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए नींबू का रस और पुदीने के पत्ते को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धोएं। इसे लगाने से बालों की चिपचिपाहट दूर होगी और एक्सट्रा ऑयल भी निकल जाता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बालों को बेहतर बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। बालों को ऑयल फ्री बनाने के लिए सबसे पहले 4 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें लगभग 1 चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद बालों में लगा लें। बालों में इसे लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से वॉश करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके बाल और स्कैल्प ऑयल फ्री हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…