24 घण्टे ऑनलाइन

डैंड्रफ से हैं परेशान, इन नुस्ख़े से मिलेगा छुटकारा

आजकल रूसी यानी डैन्ड्रफ (Dandruff) की समस्या होना आम बात है । प्रदूषण, धूल मिट्टी और समय के अभाव के कारण सही तरह से बालों की देखभाल करने का समय नहीं होने के कारण लोगों को रूसी की परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्दियों में लोग…

24GhanteOnline
September 12, 2025
3 min read

आजकल रूसी यानी डैन्ड्रफ (Dandruff) की समस्या होना आम बात है । प्रदूषण, धूल मिट्टी और समय के अभाव के कारण सही तरह से बालों की देखभाल करने का समय नहीं होने के कारण लोगों को रूसी की परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्दियों में लोग इससे अधिक परेशान रहते हैं। कई बार शैंपू के तुरंत बाद ही स्कैल्प में डैंड्रफ दिखने लगता है। इससे काफी खुजली होती है।

यही नहीं अधिक डैंड्रफ (Dandruff)  होने से बाल झड़ने की भी समस्या शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय तक ठीक रहने के बाद यह समस्या वापस लौट आती है। इसीलिए रूसी की परेशानीसे राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्ख़े अपनाते हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसे ही घरेलू नुस्खे लेकर आए है ।

दही

बालों में दही लगाना रूसी को भगाने का एक कारगर तरीका है। हालांकि, यह काफ़ी मेसी हो सकता है, लेकिन डैंड्रफ (Dandruff) के इलाज के लिए बढ़िया घरेलू उपाय है।

उपयोग का तरीका:

-इसके लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने बालों के साथ स्कैल्प पर थोड़ी दही लगाएं।
-ध्यान दें कि दही बराबर मात्रा में पूरे बालों और स्कैल्प पर सही तरीके से लग गयी हो।
-इसे करीब 1 घंटे के लिए लगे रहने और सूखने दें।
-इसके बाद शैम्पू से धो लें। दही अच्छी तरह से बालों से निकल जानी चाहिए

नीम की पत्तियां

नीम को डैंड्रफ(Dandruff) के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में उपलब्ध कई आयुर्वेदिक शैम्पू में इसके सत्व होते हैं। रूसी के इलाज के लिए भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

उपयोग का तरीका:

-अगर आपको ताज़ी नीम की पत्तियां मिल जाएं तो बहुत अच्छा है वरना कुछ दिन की रखी पत्तियां का भी प्रयोग कर सकते हैं।
-सबसे पहले नीम की पत्तियों को तोड़कर पाउडर बना कर थोड़े पानी में उबाल लें। फिर इसका पेस्ट बना लें, पेस्ट बनाने के लिए नीम की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।
-इसे बालों और स्कैल्प पर लगा लें और करीब 10 मिनट तक लगे रहने दें।
-इसके बाद सादे पानी से धो लें।

नींबू का रस और नारियल तेल

कहा जाता है कि नारियल तेल बालों को पोषण देता है और जब इसे नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है तो यह डैंड्रफ (Dandruff) का रामबाण इलाज सिद्ध हो सकता है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो दादी- नानी के समय से चला आ रहा है।

उपयोग का तरीका:

-सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसे 2 चम्मच नींबू के रस के साथ मिला लें।
-अब हल्के हाथ से इसे अपने बाल और स्कैल्प पर मालिश करें।
-मालिश करने के बाद लगभग 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…