काली कोहनी को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे
जब स्किन केयर की बात आती है तो अक्सर हम सिर्फ अपने चेहरे के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों को अनदेखा कर देते हैं। शरीर के हिस्से के ये दो पार्ट्स सबसे ज्यादा ड्राई होते हैं जिस कारण ये ज्यादा काले (Dark…
जब स्किन केयर की बात आती है तो अक्सर हम सिर्फ अपने चेहरे के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों को अनदेखा कर देते हैं। शरीर के हिस्से के ये दो पार्ट्स सबसे ज्यादा ड्राई होते हैं जिस कारण ये ज्यादा काले (Dark Elbows) दिखते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण स्किन को मॉइस्चराइज ना करना भी हो सकता है। अक्सर गिरने के कारण सबसे ज्यादा चोट भी इन्ही जगहों पर लगती है।
ऐसे में आपको अपने घुटनों और कोहनी की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए DIY होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे। जिसके इस्तेमाल से आप घर पर ही अपने जॉइंट्स की स्किन को क्लिन कर उसके पीएच स्तर को हल्का और संतुलित कर सकते हैं।
कॉफी स्क्रब
सामग्री
- कॉफी पाउडर – 1/4 कप
- ब्राउन शुगर – 1/4 कप
- नारियल का तेल – 1/4 कप
बनाने की विधि
- कॉफी पाउडर में ब्राउन शुगर और नारियल के तेल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब अपनी कोहनी और घुटनों पर स्क्रब लगाकर धीरे-धीरे 2 से 3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- इसके बाद स्क्रब को गुनगुने पानी से साफ कर लें। 4. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार दोहराएं।
फायदे
- कॉफी और ब्राउन शुगर स्किन को एक्सफोलिएट करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करते हैं, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
बेकिंग सोडा और नींबू का स्क्रब
सामग्री
- बेकिंग सोडा – 1/4 कप
- नारियल का तेल – 1/4 कप
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले नारियल के तेल में नींबू का रस और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह एक बाउल में मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
- घुटनों और कोहनी को स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से स्किन क्लिन कर लें।
फायदा
बेकिंग सोडा आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ पोषण देता है। नींबू का रस आपकी स्किन के कालेपन को भी दूर कर क्लिन करने में मदद करता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये स्क्रब बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब
सामग्री
- चीनी – 1/4 कप
- जैतून का तेल – 1/4 कप
- वेनिला अर्क – 1 चम्मच
बनाने की विधि
- एक बाउल में जैकून के तेल में वेनिला का अर्क और चीनी मिला लें।
- अब इस स्क्रब से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- इसके बाद अपनी स्किन को गर्म पानी से धोकर साफ कर लें।
फायदा
दानेदार चीनी आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है। जैतून का तेल आपकी स्किन को पोषण देता है और वनीला एक्सट्रेक्ट स्क्रब में एक अच्छी खुशबू जोड़ने का काम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
