24 घण्टे ऑनलाइन

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

चहरे की चमक के लिए आंखों में तेज होना बहुत जरूरी हैं। थकी हुई आंखें आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करती हैं। देखा जा रहा हैं कि कई लोग आंखों के नीचे बने काले घेरे (Dark Circles) की समस्या से परेशान हैं जो उनकी आंखों को…

24GhanteOnline
May 21, 2026
4 min read

चहरे की चमक के लिए आंखों में तेज होना बहुत जरूरी हैं। थकी हुई आंखें आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करती हैं। देखा जा रहा हैं कि कई लोग आंखों के नीचे बने काले घेरे (Dark Circles)  की समस्या से परेशान हैं जो उनकी आंखों को बेजान बनांते हैं। दिनभर मोबाइल और लैपटॉप में आंखें गड़ाए रखने के साथ ही, बढ़ती उम्र, रूखी त्वचा, पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होना भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने का कारण बनते हैं। इन्हें दूर करने के लिए बाजार में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो डार्क सर्कल्स (Dark Circles) की समस्या को तेजी से दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

आलू का रस

आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए| पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें।

ग्रीन टी

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन ये आपकी स्किन और आंखों के नीचे काले गड्ढों को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद है। ग्रीन टी को बनाने के बाद अगर आप टी बैग्स को फेंक देते हैं, तो अब से ये गलती न कीजिएगा। इसे फ्रिज में रखें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप ग्रीन टी बैग्स को अपनी आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को पोषण मिलेगा और काफी ठंडक भी मिलेगी। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल्स (Dark Circles) काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगे।

टमाटर

डार्क सर्कल (Dark Circles) दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।

दही और हल्दी

आंखों के नीचे के सर्कल्स (Dark Circles)  को दूर करने के लिए दही और हल्दी का पैक भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इस पेस्ट की मोटी परत आंखों के आसपास लगाएं और सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें। इससे आपकी आंखों के आसपास की स्किन का कालापन काफी हद तक कंट्रोल रहेगा।

गुलाब जल और दूध

ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोएं। इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये स्किन को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसे अगर आप रात को सोते समय आंखों के आसपास लगाकर कुछ देर मसाज करें। इसके बाद रातभर के लिए लगा छोड़ दें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही समय में आपको काफी राहत मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…