24 घण्टे ऑनलाइन

मस्सों से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये घरेलू उपचार

कुछ लोगो को चेहरे, हाथ, पैर, या कान के आस पास या फिर पूरे शरीर में लाल या गहरे रंग के मस्से (Warts) दिखाई देते है। यह मस्से अलग अलग रंग के होते है। स्किन पर बनी हुई गांठ की तरह ये मस्से सॉफ्ट या फिर खुरदरे भी हो सकते…

24GhanteOnline
July 14, 2026
2 min read

कुछ लोगो को चेहरे, हाथ, पैर, या कान के आस पास या फिर पूरे शरीर में लाल या गहरे रंग के मस्से (Warts) दिखाई देते है। यह मस्से अलग अलग रंग के होते है। स्किन पर बनी हुई गांठ की तरह ये मस्से सॉफ्ट या फिर खुरदरे भी हो सकते है। अगर आप भी मस्सों से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे अपना कर आप मस्सों से छुटकारा पा सकती है।

मस्सों (Warts) को हटाने के लिए एक या दो लहसुन की कलियों को कुचल कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को जहां मस्से है वहां लगा लें। इसे दिन में दो से तीन बार लगा सकते है। लहसुन में एंटी वायरल और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण पाये जाते है। ये गुण वायरल को संक्रमित कोशिकाओं के प्रसार को रोक सकते है।

इसके अलावा आप मस्सों (Warts) पर अरंडी का तेल भी लगा सकती है। इसके लिए एक चम्मच अरंडी का तेल में दो से तीन बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिक्स करके कॉटन की हेल्प से इसे मस्सों पर लगा लें। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।

मस्सों (Warts) को हटाने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती है। दो चम्मच सिरका को कॉटन की मदद से लगा लें। थोड़ी देर लगा रहने दें।

एलोवेरा जेल भी मस्सों (Warts)  से छुटकारा दिलाने में हेल्प कर सकता है। एक चम्मच एलोवेरा जेल को मस्सों पर लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर लगा रहने दें फिर धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…