24 घण्टे ऑनलाइन

डैंड्रफ पर करें वार, अपनाये ये घरेलू उपचार

बालों में रूसी / डैंड्रफ (Dandruff) / सिकरी की समस्या आजकल बहुत आम हो गयी है, बालों का ठीक ढंग से ध्यान न रखना और तरह तरह के हेयर जेल, क्रीम, शैम्पू या कोई और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों में रूसी होने के…

24GhanteOnline
September 17, 2025
3 min read

बालों में रूसी / डैंड्रफ (Dandruff) / सिकरी की समस्या आजकल बहुत आम हो गयी है, बालों का ठीक ढंग से ध्यान न रखना और तरह तरह के हेयर जेल, क्रीम, शैम्पू या कोई और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों में रूसी होने के कारण है। लगातार खुजलाने से स्थितियाँ और खराब हो जाती हैं और दाने पड़ जाते हैं।

हेयर डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या को देसी और घरेलू तरीके द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। घरेलू उपायों से इलाज के बहुत से फायदे है, एक तो इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नही होता और ये अधिक खर्चीले भी नहीं होते। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* दो चम्मच बेकिंग सोडा ले और इसमें दो चम्मच पानी मिलाकर सिर में लगाकर पन्द्रह मिनट की लिए छोड़ दे फिर सिर को अच्छे से धो ले। ये उपाय रुसी दूर करने में बहुत फायदेमंद है।

* बालों से रूसी (Dandruff) हटाने के लिए प्रातः बाल धोने से पहले गुड़ को दो चम्मच पानी में भिगोएं, अब इसे रुई के फोहे से सिर में लगाकर एक घंटे बाद धो लें। धीरे-धीरे रूसी का सफाया हो जाएगा।

* रूसी दूर करने मे सहजन की पत्तियो से भी लाभ मिलता है। इसकी पत्तियो को पानी मे उबाल लीजिए। फिर नहाते वक्त बालो मे इसे शॅमपू की तरह उपयोग करे।

* 3-4 नीबुओं के छिलके उतारकर उन्हें 4-5 कप पानी में 15-20 मिनट के लिये उबालें। जब ठंडा हो जाये तो इस घोल से सप्ताह में कम से कम एक बार अपने बालों को धोयें।

* दो एस्पिरिन को पीसकर पाउडर बनाएं और शैम्पू के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाए और इसके साथ मालिश करें। कुछ मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें और फिर अपने बालों को अच्छी तरह धो लें।

* रात भर दो से तीन चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिगो कर रखें। सुबह में, उन्हें अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बनाएं। आप इसमें सादे दही के कुछ छोटे चम्मच भी मिला सकते हैं।

* दो अण्डों को फेंटकर बने लेप को अपने सिर पर लगायें और एक घण्टे बाद अच्छी तरह से धो लें। इस उपचार से आपके बालों में रूसी तथा बालों का गिरना कम होगा।

* नहाने से 20 मिनट पूर्व एलो वेरा जेल अपने सिर पर लगायें। 20 मिनट के लिये छोड़ने के बाद अपने बालों को शैम्पू से धुलें।

* बालों से रूसी (Dandruff) हटाने के लिए 10 ग्राम काली मिर्च का पाउडर और 20 ग्राम नीबू का रस आधा कप दूध में मिलाएं। यह मिश्रण रात में बालों की जड़ में लगाकर सोएं। सुबह दो-तीन घंटे बाद सिर धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…