24 घण्टे ऑनलाइन

लम्बे बालों की चाहत होगी पूरी, जरूर आजमाए ये 4 टिप्स

लड़का हो या लड़की लम्बे बालों (Long Hair) कि चाहत तो सभी को होती हैं। हांलाकि लड़के अपने बालों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं जितना की लड़कियां देती हैं। लड़कियां अपने बालों को लंबा करने के लिए कई तरीके आजमाती हैं। लेकिन फैशन…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

लड़का हो या लड़की लम्बे बालों (Long Hair) कि चाहत तो सभी को होती हैं। हांलाकि लड़के अपने बालों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं जितना की लड़कियां देती हैं। लड़कियां अपने बालों को लंबा करने के लिए कई तरीके आजमाती हैं। लेकिन फैशन के चक्कर में अक्सर देखा गया हैं कि लड़कियां कुछ गलतियां कर बैठती है जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ नहीं हो पाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो बालों (Hair) को लंबा करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

बालों (Hair) में कंघी करें


कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है। बालों में कंघी करना उतना ही जरूरी है, जितना की तेल से मसाज। लेकिन इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। सोने से पहले कंघी जरूर करें। इससे जड़े मजबूत होती हैं और बाल भी जल्दी लंबे होते हैं।

कंडीशनिंग


बालों (Hair) को कंडीशन करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे बाल डैमेज होने से बच जाते हैं। साथ ही बाल हेल्दी भी बनते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि बालों की जड़ों के मुकाबले नीचे के बाल ज्यादा रूखे और बेजान होते हैं। इसका मुख्य कारण यह कि बालों के निचले हिस्से को ठीक तरह से पोषण नहीं मिल पाता है।

गर्म तेल


हेल्दी बालों (Hair) के लिए हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करना बहुत जरूरी होता है। बालों में गर्म तेल से मसाज करना वालों के लिए सबसे बेहतरीन औप्शन है। तेल की मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। अगर आप अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन से तेल की मसाज करें।

ट्रिमिंग


प्रदूषण और सूरज की किरणों से बाल डैमेज हो जाते हैं, इसलिए ट्रिम कराते रहना चाहिए। अगर आप लंबे बाल चाहती हैं तो कम से कम 8 से 10 हफ्तों के बाद ट्रिमिंग जरूर कराएं। ट्रिमिंग कराने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। ट्रिम कराने से स्प्लिट एंड्स कट जाते हैं और बाल बढ़ने लगते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…