24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी डिश, खाकर झूम उठेंगे सब

चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।जिन लोगो को एनीमिया…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी डिश, खाकर झूम उठेंगे सब

चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।जिन लोगो को एनीमिया यानि खून की कमी चुंकदर और गाजर रामबाण कहा जाता है। इन दोनो में आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसे सलाद की तरह खा सकते हैं औऱ जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आज हम आपको चुकंदर का कटलेट (Beetroot Cutlet) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

 चुकंदर कटलेट (Beetroot Cutlet) इसे बनाने के लिए सामग्री

पोहा 1 कप
चुकंदर 1/2 कप
गाजर 1/2 कप
पनीर 8 से 10 स्लाइज़
शिमला मिर्च 1/2 कप
ओरिगेनो 1 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स 1/2चम्मच
काली मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार


चुकंदर कटलेट (Beetroot Cutlet) बनाने का तरीका

चुकंदर पोहा कटलेट (Beetroot Cutlet) बनाने के लिए सबसे पहले कप पोहे को छलनी में डालकर गीला कर लें और फिर पोहा जग पानी सोख लें, तो उसे बाउल में डालें। बाउल में डालकर उसमें ग्रटिड गाजर, शिमला मिर्च और चुकंदर डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद कटी हुई प्याज को एड करें।

काली मिर्च, चिली फ्लेक्स,नमक और ओरिगेनो को सब्जियों के साथ मिलाकर मिक्स कर दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हाथ से कटलेट की शेप दें।

कटलेट को हाथ से शेप देने के दौरान उसमें पनीर की स्लाइज़ स्टफ कर दें। अब तवे पर कटलेट्स (Beetroot Cutlet) को शेलो फ्राई करें।

हल्के सुनहरे पर होने पर इमली या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।