24 घण्टे ऑनलाइन

ट्राई करें सिल्क थ्रेड ज्वेलरी, पार्टी में पाए डिफरेंट लुक

भारत देश में त्योहारों का महत्व तो सभी जानते हैं और जब यह त्योंहार इतने विशेष होते हैं तो फिर इनकी तैयारियां भी अच्छे से ही होनी चाहिए। खासतौर पर महिलाऐं इस दिन सबसे जुदा दिखना चाहती हैं और इसके लिए वे अपने ड्रेसअप और…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

भारत देश में त्योहारों का महत्व तो सभी जानते हैं और जब यह त्योंहार इतने विशेष होते हैं तो फिर इनकी तैयारियां भी अच्छे से ही होनी चाहिए। खासतौर पर महिलाऐं इस दिन सबसे जुदा दिखना चाहती हैं और इसके लिए वे अपने ड्रेसअप और ज्वेलरी पर बड़ा ध्यान देती हैं, क्योंकि ये उनको आकर्षक बनाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं थ्रेड ज्वेलरी (silk thread jewelery) का विकल्प जो इन दिनों ट्रेंड में है। आप भी इन्हें कैरी कर, डिफरेंट लुक पा सकती हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह थ्रेड ज्वेलरी को ट्राई कर आप बिल्कुल ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसा लुक पा सकती हैं।

* लाइटवेटेड


थ्रेड ज्वेलरी, धागे से बनी ज्वेलरी होती है। इस वजह से काफी लाइट वेटेड होती है। पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होती है। लेकिन देखने में किसी हैवी ज्वेलरी जैसा लुक ही देती है।

* डिजाइन-कलर 

थ्रेड ज्वेलरी में आपको तरह-तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। आप अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग डिफरेंट ज्वेलरी चूज कर सकती हैं। थ्रेड ज्वेलरी में ब्राइट कलर ज्यादा चलन में हैं। लेकिन ब्लू, रेड, ग्रीन, पिंक, यलो कलर्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ईयररिंग में तो थ्रेड ज्वेलरी की काफी वैरायटी मौजूद है।

* हर ड्रेसअप पर परफेक्ट

थ्रेड ज्वेलरी की खासियत है कि यह ट्रेडिशनल ड्रेस साड़ी, सलवार-सूट के साथ खूब फबती है। साथ ही यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसअप के साथ भी अच्छी लगती है। अगर आप इस रक्षाबंधन के मौके पर जींस-कुर्ती पहन रही हैं तो थ्रेड ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

* इसी के साथ ही 

जब थ्रेड ईयररिंग्स कैरी करें तो अपने फेस कट को ध्यान में रखें। अगर आपका फेस शेप राउंड है तो आप लंबे ईयररिंग्स कैरी करें। अगर आपका फेस ट्राईएंगल शेप का है तो ब्रॉड एंगल शेप के ईयररिंग्स चूज करें। इसी तरह जब आप नेकपीस कैरी करें तो अपनी नेकलाइन का भी ध्यान रखें। अगर आपकी ड्रेस की नेकलाइन वी शेप है तो वी शेप नेकपीस और पेंडेंट पहन सकती हैं। वहीं आपकी ड्रेस की नेकलाइन राउंड है तो आप लॉन्ग नेकपीस पहन सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…