इस तरह से करें वैक्सिंग, बच जाएगा पार्लर का खर्चा
हाथ, पैर, अंडरआर्म हो या फिर चेहरा अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए न जाने क्या क्या जतन करती हैं। पार्लर जाने वैक्स (Waxing) कराना और जेब हल्की हो जाती है। ऊपर से दर्द को झेलना। आज हम आपको घर पर ही वैक्स बनाने का…
हाथ, पैर, अंडरआर्म हो या फिर चेहरा अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए न जाने क्या क्या जतन करती हैं। पार्लर जाने वैक्स (Waxing) कराना और जेब हल्की हो जाती है। ऊपर से दर्द को झेलना। आज हम आपको घर पर ही वैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
सॉफ्ट वैक्स (Wax) बनाने का तरीका
एक कप सफेद दानेदार चीनी और एक छोटा चम्मच नींबू का रस और 1/4 कप शहद और एक चम्मच पानी। वैक्स को बनाने के लिए धीमी आंच पर एक बर्तन में सफेद चीनी डालकर उसमें पानी मिलाएं। जब चीनी पिघल जाए तो उसमें नींबू का रस और शहद भी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को हल्का गाढ़ा होने तक गर्म करते रहें। बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें ताकि वह जले न। जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस तरह तैयार हो जाएगा सॉफ्ट वैक्स। वहीं, अगर वैक्स ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें पानी मिला सकते हैं।
घर पर चॉकलेट वैक्स बनाने का तरीका
चॉकलेट वैक्स बनाने के लिए दो चम्मच कोको पाउडर, एक चम्मच किसी एक फल का रस, एक चम्मच शहद की जरुरत होगी। घर में ही चॉकलेट वैक्स बनाने के लिए एक बर्तन में कोको पाउडर, शहद और फल के रस को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को गैस में चढ़ाकर, चलाते हुए गर्म करें। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे को गैस बंद कर दें। फिर इसे ठंडा होने के लिए 2 घंटे तक छोड़ दें।
ऐसे करें इस्तेमाल
वैक्स करने से पहले हिस्से में वैक्सिंग करनी है, उसे अच्छी तरह से साफ करके सूखा लें। इसके बाद घर पर तैयार किए गए वैक्स को हल्का गुनगुना कर लें। अब वैक्स वाले हिस्से पर पाउडर लगाएं, ताकि स्किन की नमी निकल जाए और वैक्सिंग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
इसके बाद स्पैटुला की मदद से अपनी पसंदीदा वैक्स की पतली सी परत त्वचा पर लगाएं। अब वैक्सिंग स्ट्रिप को त्वचा पर दबाव बनाते हुए चिपकाएं और ऊपर से नीचे की ओर रगड़ें। जब स्ट्रिप अच्छी तरह से चिपक जाए तो उसका एक कोना पकड़कर बाल बढ़ने की विपरीत दिशा की ओर झटके से खींचे।
इस तरह से त्वचा से अनचाहे बाल आसानी से निकल जाएंगे। वहीं, वैक्स करने के बाद त्वचा को साफ पानी से धोकर उस पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम जरूर लगाएं। आगे है कुछ खासठंडा होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार, चॉकलेट वैक्स का यूज करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
