जुओं की समस्या दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
सर्दियों (Winter) का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई लोग रोजाना नहाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में बालों (Hair) की अच्छे से सफाई ना हो पाती हैं, तो इनमें जुओं (Lice) की समस्या पनपने लगती हैं। जुएं एक प्रकार की कीट…
सर्दियों (Winter) का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई लोग रोजाना नहाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में बालों (Hair) की अच्छे से सफाई ना हो पाती हैं, तो इनमें जुओं (Lice) की समस्या पनपने लगती हैं। जुएं एक प्रकार की कीट होती हैं, जो व्यक्ति के सिर को अपना घर बना लेती हैं और लगातार अपनी संख्या बढ़ाती रहती हैं। ये बालों की जड़ों में रहकर ना केवल खून चूसती हैं बल्कि कई अन्य समस्याओं को भी जन्म देती हैं। अगर समय रहते हीं इनसे छुटकारा न पाए जाए तो समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जुओं की समस्या से जल्द निजात पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
अदरक का करें इस्तेमाल
औषधीय तत्वों से भरपूर अदरक सेहत के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद असरदार नुस्खा हो सकती है। दो चम्मच अदरक के पेस्ट में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाने से लीख की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इस पेस्ट को आंधे घंटे तक बालों पर लगाकर रखें और फिर हेयर वॉश कर लें।
ऑलिव ऑयल दिखाएगा कमाल
ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल से जुओं का दम घुट जाता है और वो मर जाते हैं। इस उपाय से जुएं दोबारा नहीं आते हैं। आप सौंफ (एनीज) के तेल और जैतून के तेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये जुओं को खत्म करने का असरदार तरीका है। जैतून के तेल से बालों और स्कैल्प को भी फायदा होगा।
नीम है चमत्कारी
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो जुओं को भगाने के लिए असरदार है। नीम में अज़ादिराच्टिन पाया जाता है, यह इंसेक्टिसाइड है जो सिर में जूं को बनने से रोकता है। इसलिए अगर आपके सिर से जूं हटने का नाम नहीं ले रही है तो नीम से अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता है। जूं को भगाने के लिए आपको एक कप नीम के पत्ते चाहिए होंगे। अब गैस पर एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें। फिर इसमें नीम के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। जब यह अच्छे से उबल जाए तब इसके रस और पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और आजमाएं।
लगाएं कपूर का तेल
बालों में कपूर लगाने से लीख खत्म होने लगती हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों पर हेयर मसाज कर सकते हैं। अगर हो सके तो इस तेल को रात भर लगाकर रखें और सुबह हेयर वॉश कर लें। दो से तीन बार ये नुस्खा अपनाने से लीख गायब हो जाएंगी।
हर्बल शैंपू का करें इस्तेमाल
लीख से निजात पाने के लिए आप हर्बल शैंपू में टी ट्री ऑयल और नारियल का तेल मिक्स कर बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद सर पर शॉवर कैप पहन लें और आंधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे लीख कम होने लगेंगी।
लहसुन डालेगा असर
लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बच्चे के बालों में लगाकर लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धोएं। सिर की त्वचा पर पैट्रोलियम जैली लगाएं और फिर सिर को तौलिए से ढक दें। पैट्रोलियम जैली को रातभर के लिए बालों पर लगा रहने दें। सुबह बालों में बेबी ऑयल लगाएं और कंघी कर के जुओं को निकाल दें।
प्याज का रस
आपने प्याज के रस का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी मदद से आप बालों से जुओं को हटा सकती हैं। क्योंकि प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। सिर से जूं हटाने के अलावा यह आपके बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। जरूरत के अनुसार प्याज का रस निकालें और उसे बालों में लगभग 3 से 4 घंटे तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद कंघी कर के जुएं निकाल लें और बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में 3 से 4 बार ऐसा करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
