होंठ फटने की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
मुलायम होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए इनका ख्याल रखना जरूरी है। खासकर सर्दियों में फटे होंठ (Cracked Lips)की समस्या आम होती है। होंठ फटने के और भी कारण हो…
मुलायम होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए इनका ख्याल रखना जरूरी है। खासकर सर्दियों में फटे होंठ (Cracked Lips)की समस्या आम होती है। होंठ फटने के और भी कारण हो सकते हैं जैसे होंठ चबाने की आदत भी इसका एक कारण है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको बताएंगे आसान घरेलू अपाय जिससे आप इस पेरशानी से निजात पा सकें।
अप्लाई करें नारियल का तेल
फटे होंठों पर नारियल का तेल लगाने से आपके होंठ नरम बने रहते हैं। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इस वजह से इसका उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में सालों से लोग करते आ रहे हैं। यह फटे होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उस पर हुए घाव को भी कम करने में मदद कर सकता है।
पेट्रोलियम जेली और शहद के पेस्ट लगाएं
शहद में कई गुण होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाली हीलिंग पावर है, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है। त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा पेट्रोलियम जेली को भी होंठ पर लगाना चाहिए। यह रूखे होंठों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रख सकती है। शहद और वैसलीन को मिलाकर फटे होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी और नरम बने रहते हैं।
डेड स्किन हटाता है शुगर स्क्रब
चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर होती है, जो फटे होंठों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। इससे स्क्रब करने से होंठ की रूखी व परतदार त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। इसमें शहद मिक्स करके लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद ओलिक एसिड त्वचा के अंदर पहुंचकर उसे नम बनाए रखने में सहायता कर सकता है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया स्क्रब होंठ फटने के घरेलू उपाय के रूप में बेहतरीन काम करता है।
होंठों को नम रखता है बादाम का तेल
बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण होता है, जो त्वचा को अंदर तक नमी को पहुंचाकर होंठों को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही बादाम तेल में त्वचा की रंगत निखारने की क्षमता होती है, जो गहरे काले होंठों को गुलाबी बना सकता है।
फटे होंठ को हील करती है हल्दी
होंठ फटने की समस्या बढ़ने पर होंठों की परत से खून निकलने और घाव बनने लग जाते हैं। ऐसे में होंठ फटने के घरेलू उपाय करने के लिए हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें वूंड हीलिंग गुण होता है, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके अलावा, मलाई का क्रीमी टेक्स्चर होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
