होममेड स्क्रब से पाएं हाथों की टैनिग से छुटकारा
गर्मियों (Summer) के मौसम में सूरज की किरणों से अपनी त्वचा टैन (Tanning) हो जाती है। वैसे तो हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर फिर भी आपकी त्वचा टैन हो गई है तो आज हम आपके लिए कुछ…
गर्मियों (Summer) के मौसम में सूरज की किरणों से अपनी त्वचा टैन (Tanning) हो जाती है। वैसे तो हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर फिर भी आपकी त्वचा टैन हो गई है तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू स्क्रब के लेकर आए है जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी त्वचा के टैन को दूर कर सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब का यूज करना चाहिए। खासतौर से अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आपको ऐसे टैन स्क्रब की जरूरत है, जो आपकी त्वचा से अनावश्यक तेल को हटा सके और पिंपल्स को रोक सके। तो आइए यहां हम आपको बताते हैं ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे होममेड टैन स्क्रब के बारे में...
संतरे का छिलका और दूध
- टैनिंग को रिमूव करने के लिए संतरे का छिलका और दूध से बना स्क्रब भी बढ़िया है।
- संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं।
- एक चिकना मिश्रण मिलने पर अपने टैन वाले हिस्सों पर लगाएं।
- इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- संतरे का छिलका जहां आपकी रंगत को हल्का करता है, वहीं दूध आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।
नींबू और चीनी
- ऑयली स्किन पर टैनिंग को हटाने के लिए नींबू और चीनी को सबसे अच्छा माना जाता है।
- अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
- अब टैन हुए क्षेत्र पर इसे सकुर्लर मोशन में रगड़ें।
- 15 मिनट बाद धो लें।
- इस नुस्खे का इस्तेमाल आप अपने पूरे शरीर से टैन हटाने के लिए भी कर सकते हैं
शहद और चावल के पाउडर का स्क्रब
- स्क्रब बनाने के लिए शहद और चावल का पाउडर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को टैन क्षेत्र पर धीरे-धीरे लगाएं।
- सूखने के बाद पानी से धो लें।
- संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी यह स्क्रब अच्छा काम करता है।
बेसन और हल्दी का स्क्रब
- बेसन और हल्दी का स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी और थोड़ा सा पानी लें।
- इसे मिलाने पर एक चिकना पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- इसे त्वचा पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाए और फिर सूखने पर पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
