दो मुंहे बालों से है परेशान, तो आज़माएं ये नुस्खे
हम सब अपने बालों (Hair) को लेकर चिंतित रहते हैं बालों का झड़ने से लेकर दो मुंहे (split hair) हो जाना किसी को नहीं पसंद इसलिए आज हम दो मुंहे बालों की बात कर रहें हैं। दो मुंहे बाल (split hair) ना सिर्फ पर्सनेलिटी बिगाड़ते…
हम सब अपने बालों (Hair) को लेकर चिंतित रहते हैं बालों का झड़ने से लेकर दो मुंहे (split hair) हो जाना किसी को नहीं पसंद इसलिए आज हम दो मुंहे बालों की बात कर रहें हैं।
दो मुंहे बाल (split hair) ना सिर्फ पर्सनेलिटी बिगाड़ते हैं बल्कि इनके कारण हेयरग्रोथ भी रूक जाती है। हालांकि लड़कियां इनसे छुटकारा पाने के लिए कई हेयर प्रोडक्ट्स या स्पिलेटेंस का सहारा लेती हैं लेकिन दो मुंहे बाल आप चाहे कितना भी काट लें यह समस्या खत्म नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
अंडे के पीले भाग में 1 टीस्पून शहद और 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मास्क को बालों में करीब आधे घंटे तक लगाकर रखें। बाद में शैंपू से बालों को अच्छे वॉश कर लें।
म्योनीज
यह दो मुंहे, डैंड्रफ और रूखे-सूखे बालों की प्रॉब्लम को दूर करके उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए बालों को तौलिए से साफ करके आधा कप वेजिटेरियन मेयोनीज स्कैलप पर लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें। यह बालों को भरपूर पोषण देगा, जिससे आपको इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दूध और शहद
एक कटोरी में दूध, अंडा और 2 चम्मच शहद मिलाकर बालों पर 15 मिनट लगाएं। इसके बाद शैंपू से सिर धो लें। इससे ना सिर्फ दो मुंहे बालों की समस्या दूर होगी बल्कि जड़ों को पोषण देकर ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करेगा।
केला और दही
2 बड़े चम्मच दही में एक पका हुआ केला मेश कर लें। इस पेस्ट में कुछ बूंदे गुलाबजल और नींबू की मिलाएं। इसे 20 मिनट तक बालों में लगाकर फिर वाॅश कर लें।
पपीता। पपीता का छिलका निकालकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब पपीते के पेस्ट में आधा कप दही मिलाकर बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से बाल धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
