24 घण्टे ऑनलाइन

मच्छरों से पाना है छुटकारा, ये नुस्खे आएंगे काम

गर्मियों में जितना गर्मी परेशान नहीं करती उससे कही ज्यादा तंग मच्छर (Mosquitoes) कर देते हैं. जैसे ही मच्छर (Mosquito) मारने की कोइल खत्म होती है वैसे ही ये मच्छर हमला करने लगते हैं. जहां हल्का हाथ लगाओ वहीं मच्छर…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read

गर्मियों में जितना गर्मी परेशान नहीं करती उससे कही ज्यादा तंग मच्छर (Mosquitoes) कर देते हैं. जैसे ही मच्छर (Mosquito) मारने की कोइल खत्म होती है वैसे ही ये मच्छर हमला करने लगते हैं.

जहां हल्का हाथ लगाओ वहीं मच्छर (Mosquito) बैठा मिल जाता है. हर समय इन्हें भगाने में ही ध्यान रहता है और चाहे जितनी कोशिश कर लो किसी ना किसी कोने में मच्छर छुपकर बस मौके की तलाश में रहते हैं कि कब रेपलेंट (Mosquitoes Repellent) खत्म हो और कब आकर काट सकें.

इन मच्छरों (Mosquitoes) से सभी एक बराबर परेशान रहते हैं. कभी-कभी तो लगता है कि गर्मी बर्दाश्त हो सकती है लेकिन ये मच्छर नहीं. आपकी भी मच्छरों ने इतनी ही बुरी हालत कर दी है तो ये कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.

मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय 


लहसुन


लहसुन (Garlic) का रस मच्छरों को फूटी आंख नहीं सुहाता. कुछ लहसुन की कलियों को मसलकर पानी में उबाल लें. अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर पूरे कमरें में छिड़क लें. कमरे में मौजूद सभी मच्छर भाग जाएंगे.

कॉफी


जहां भी आसपास आपको लगता है कि मच्छर अंडे दे सकते हैं या पनप सकते हैं वहां कॉफी पाउडर या कॉफी ग्राउंड्स डाल दें. सब मच्छर और उनके अंडे मर जाएंगे.

पुदीना


मच्छरों को पुदीने की खुशबू से चिड़ होती है. पुदीने के तेल को घर में जगह-जगह छिड़क दें. मच्छर आपके घर से दूर रहेंगे.

नीम का तेल


शरीर पर मच्छर ना काटें और आपसे दूर रहें इसके लिए नीम के तेल (Neem Oil) को पानी में मिलाकर या अपने बॉडी लोशन में मिलाकर शरीर पर लगा लें. मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे.

सोयाबीन का तेल


सोयाबीन का तेल भी मच्छरों को आपसे दूर रखता है. रात में इसे शरीर पर लगाकर सोने पर मच्छर आपको नहीं काट पाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…