24 घण्टे ऑनलाइन

झड़ते-गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये उपाय

प्रदूषण से भरी इस दुनिया में तो बालों (Hair) का झड़ना तो आज एक आम बात हो गयी है. हर कोई अपनी इस समस्यां को लेकर काफी परेशान है. झड़ते बालों (Falling Hair) को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाए अपनाते हैं. इसके लिए आप…

24GhanteOnline
May 13, 2026
3 min read

प्रदूषण से भरी इस दुनिया में तो बालों (Hair) का झड़ना तो आज एक आम बात हो गयी है. हर कोई अपनी इस समस्यां को लेकर काफी परेशान है. झड़ते बालों (Falling Hair) को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाए अपनाते हैं. इसके लिए आप प्राकृतिक तत्वों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह इन तीनों के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आंवला के फायदे :


इनमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो बालों की कोशिकाओं को नुकसान से तो बचाते ही हैं साथ ही डैमेज्ड हेयर्स को रिपेयर करने का काम करते हैं. बालों की स्वस्थ कोशिकाएं बेहतर हेयर ग्रोथ में मदद करती हैं.

रीठा के फायदे :


 रीठा में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह बालों की ग्रोथ में तो मदद करता ही है साथ ही इसमें बालों के लिए ज़रूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

शिकाकाई के फायदे :


 इन तीनों में शिकाकाई एक ऐसा तत्व है जो आंवला और रीठा की गुडनेस को ऑब्जर्व करके बालों की हेल्थ में इजाफा करता है, साथ उन्हें अन्य स्वास्थ लाभ भी प्रदान करता है.

झड़ते बालों (Falling Hair) को रोकने के लिए कैसे घर पर ही बनाएं ये शैम्पू-


सबसे आसान तरीका इन तीनों से बिना किसी रसायन के इस्तेमाल के शैम्पू बनाना है और यह बनाना कैसे है यह हम आपको बताते हैं-

  • आंवला, रीठा और इन तीनों को लगभग बराबर मात्रा में लें, इन सबके लगभग 7 से 8 टुकड़े ले सकते हैं.

  • इसके बाद इन्हें रातभर भिगो कर रखें, अगर आपके बाल लंबे हैं तो इनकी ज्यादा मात्रा भी ले सकते हैं.

  • सुबह इसमें कुछ और पानी डालकर सबको उबाल लें.

  • इसे अच्छी तरह उबालने के बाद थोडा ठंडा होने के लिए रख दें.
    5. जब मिश्रण रूम टैम्परेचर के हिसाब से हो जाए तो उसे अच्छी तरह से मैश कर लें.

  • मिश्रण से पल्प को बाहर निकालकर उसे अच्छे से मिक्स करें और फिर छान लें.

  • अब बालों को धोने के लिए रेगुलर शैम्पू की तरह इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करें.

  • इस मिक्सचर को ज्यादा मात्रा में भी बनाया जा सकता है जिसे बाद में भी इस्तेमाल किया जा सके. बस ध्यान रहे इसे एयरटाइट जार में ही स्टोर करके रखें.


कैसे करें इस्तेमाल



  • आप इस शैम्पू को नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • अगर आपको डेंड्रफ की शिकायत है तो गर्म पानी का इस्तेमाल न करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…