ये ट्रेंडी फैशन आपके कॉलेज लुक को बनाएंगे Cool, जरूर करें ट्राई
लड़का हो या लड़की सभी के लिए अपने कॉलेज का टाइम बहुत खास होता हैं। इस दौरान लड़कियां अपने लुक को लेकर बहुत सोचती हैं और खुद को स्टाइलिश दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं। लड़कियां इसके लिए अपने ड्रेसिंग स्टाइल के अनुसार…

लड़का हो या लड़की सभी के लिए अपने कॉलेज का टाइम बहुत खास होता हैं। इस दौरान लड़कियां अपने लुक को लेकर बहुत सोचती हैं और खुद को स्टाइलिश दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं। लड़कियां इसके लिए अपने ड्रेसिंग स्टाइल के अनुसार वार्डरोब को सजाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ट्रेंडी बॉटम्स (Trendy Bottoms) लेकर आए हैं जो आपके कॉलेज लुक को स्पेशल बनाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
सिगरेट पैंट्स
अगर आप लगातार चूड़ीदार या लैगिंग्स पहनकर बोर हो गईं हैं, तो मैडम ये पैंट्स केवल और केवल बस आपके लिए हैं। जी हां, सिगरेट पैंट्स को आप अपनी लॉन्ग शर्ट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आप कालेज में होने वाले जॉब इंटरव्यू के लिए पहनकर जाने वाली हैं, तो फॉर्मल लुक के लिए नॉर्मल नी-लेंथ कुर्ते के साथ इस पैंट को कैरी करें।
धोती पैंट्स
सलवार-पटियाला सलवार और चूड़ीदार को थोड़ा सा ब्रेक देकर आप इस बार अपनी कुर्ती के साथ उससे मिलता-जुलता धोती पैंट्स को ट्राई करें। हमारा यकीन मानिए ये आपके लुक को परफेक्ट बनाने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। यही नहीं इसे व्हाइट शर्ट के साथ टक-इन करके भी पहन सकती हैं। अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए आप उसके साथ सिल्वर नेकपीसे-बैंगल्स को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
वाइड लेग्ड पैंट्स
वाइड लेग्ड पैंट्स का फैशन बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। करीना कपूर खान से लेकर से दीपिका पादुकोण तक बॉलीवुड डीवाज़ भी अपनी गर्मियों को इन पैंट्स के साथ काफी कूल और स्टाइलिश बना रही हैं। इन पैंट्स की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको कॉटन से लेकर डेनिम तक हर फैब्रिक में बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इन पैंट्स को आप अपनी वाइट शर्ट (टक-इन करके) या फिटेड टॉप के साथ पेयर करें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अगर हाइट कम है तो ज़्यादा फ्लेयर्ड वाली पैंट ना चुनें।
प्लाजो
आज के समय में हर महिलाएं और लड़कियों की जरूरत बन चुका प्लाज़ो एक बेहद कम्फर्टेबल बॉटम है। इस बॉटम को आप टी-शर्ट, शर्ट को टक-इन करके लॉन्ग कुर्ती के साथ या फिर किसी लूज़ टीशर्ट-टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इन गर्मियों के लिए ये बॉटम एक लाजवाब ऑप्शन है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
