महाकुम्भ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी देख पाएंगे पर्यटक
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रदर्शनी स्टॉल्स का उदघाटन किया गया। 1850 स्क्वायर मीटर एरिया में बने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल में…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रदर्शनी स्टॉल्स का उदघाटन किया गया। 1850 स्क्वायर मीटर एरिया में बने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल में प्राधिकरण द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यीडा के स्टाल के साथ ही प्राधिकरण के द्वारा बेबव्यू भूटानी प्रा. लि. द्वारा स्थापित की जा रही इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी परियोजना का भी भव्य स्टाल लगाया गया है। इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी सीएम योगी की महत्वपूर्ण योजना है।
विभिन्न परियोजनाओं की दी गई जानकारी
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उनको प्राधिकरण की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया, जिसमे मुख्य रूप से प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइसेज पार्क, सेक्टर 29 में विकसित किए जा रहे अपेरल पार्क, सेक्टर 33 में टॉय पार्क, सेक्टर 10 व सेक्टर 28 में बनने वाले सेमी कंडक्टर पार्क, सेक्टर 32 व 33 में एम एस एम ई, हैण्डीक्राफ्ट पार्क सहित सभी औद्योगिक सेक्टर्स की परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।
उन्होंने प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित होने वाली इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी और इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण से पूरे पश्चिम उत्तरप्रदेश में विकास की एक नयी लहर आ गई है तथा साथ ही साथ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक, संस्थागत योजनाओं से क्षेत्र व प्रदेश में रोजगार व विकास के नए अवसर सृजित हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
