इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका
चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए महिलाएं ना सिर्फ पार्लर जाती हैं बल्कि घर पर भी कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाने से परहेज नहीं करती हैं। वहीं बात जब फुट केयर की होती है तो उसे अकसर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिसकी वजह से…
चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए महिलाएं ना सिर्फ पार्लर जाती हैं बल्कि घर पर भी कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाने से परहेज नहीं करती हैं। वहीं बात जब फुट केयर की होती है तो उसे अकसर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिसकी वजह से पैरों की स्किन ना सिर्फ ड्राई होकर फटने लगती है बल्कि मोटी होकर काली भी पड़ने लगती है।
आमतौर पर पैरों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए महिलाओं को पार्लर के महंगे पेडिक्योर करवाने पड़ते हैं, जिससे उनके पैरों की स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनी रहे। लेकिन ये पेडिक्योर ज्यादा समय लेने के साथ आपकी जेब पर भी भारी पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप बिना पैसे खर्च किए अपने पैरों की स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखना चाहती हैं तो घर बैठे ट्राई करें टूथपेस्ट पेडिक्योर।
जी हां टूथपेस्ट पेडिक्योर (Toothpaste Pedicure), पैरों में खून का संचार बेहतर करने के साथ स्किन में कसाव लाने में मदद करता है। जिससे पैर शाइन करने लगते हैं। इतना ही नहीं इस पेडीक्योर को नियमित रूप से करवाने से पैर की जलन भी शांत होती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते रहैं कैसे किया जाता है टूथपेस्ट पेडिक्योर(Toothpaste Pedicure )।
टूथपेस्ट पेडिक्योर (Toothpaste Pedicure ) करने के लिए जरूरी चीजें
-1 बड़ा चम्मच टूथपेस्ट
-1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
-1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
-1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
-1 पुराना टूथब्रश
टूथपेस्ट पेडिक्योर (Toothpaste Pedicure ) करने का तरीका
टूथपेस्ट पेडिक्योर (Toothpaste Pedicure ) करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में टूथपेस्ट, गुलाब जल, चावल का आटा, एलोवेरा जेल मिलाकर उससे एक पेस्ट तैयार करना है। इस तैयार पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं। उसके बाद इस पेस्ट को कम से कम 5 मिनट तक टूथब्रश की मदद से पैरों को स्क्रब करें।
स्क्रब करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी में थोड़ी देर डालकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद पैरों को अच्छी तरह धोकर टॉवल से पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें।
उसके बाद देसी घी से पैरों की हल्के हाथ से मसाज करें। इस तरह पेडीक्योर करने से पैरों की डेड स्किन साफ होने के साथ पैर शाइनी और सॉफ्ट हो जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
