24 घण्टे ऑनलाइन

टूथपेस्ट हैं बड़े काम की चीज, फायदे जान चौंक जाएंगे

एक चमकदार घर की उम्मीद के पीछे आपको रोज़ाना कितनी परेशानी से गुज़रना पड़ता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपकी ये प्रॉब्लम काफी हद तक सुलझ जाएगी। अगर अभी तक आपको लगता था कि…

24GhanteOnline
January 9, 2025
3 min read

एक चमकदार घर की उम्मीद के पीछे आपको रोज़ाना कितनी परेशानी से गुज़रना पड़ता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपकी ये प्रॉब्लम काफी हद तक सुलझ जाएगी।

अगर अभी तक आपको लगता था कि टूथपेस्ट (Toothpaste) का इस्तेमाल सिर्फ दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है तो आप गलत हैं। टूथपेस्ट बड़े काम की चीज़ है। घर में कई ऐसी चीज़ें होती हैं जिनके दाग लाख मेहनत करने के बावजूद नहीं जाते हैं।

आइए हम आपको ऐसी ही 5 चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर अगर ज़िद्दी दाग लग गया हो तो टूथपेस्ट खोज लाइए और रगड़ दीजिए। जिद्दी दाग छुड़ाने के अलावा कई और भी काम हैं जो टूथ पेस्ट की मदद से किए जा सकते हैं।

हैण्ड वॉश के रूप में टूथ पेस्ट (Toothpaste) का प्रयोग

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि टूथपेस्ट को आप हैण्ड वॉश में भी प्रयोग कर सकती हैं। जैसे कई बार आपने प्याज़ काटे या फिर लहसुन छीले तो उनकी बदबू लंबे समय तक जाती नहीं है। इस तरह की स्मेल को दूर करने के लिए आपको अपने हाथ टूथपेस्ट से साफ़ करना चाहिए। इससे आपके हाथ अच्छे से साफ़ हो जाते हैं और कोई बदबू भी नहीं रहती है।

स्याही या लिपस्टिक का दाग ना जाने कितनी ही बार इंक या फिर लिपस्टिक के दाग की वजह से आपकी सफ़ेद शर्ट खराब हुई होगी। आप अपनी इस पसंदीदा कमीज़ को हमेशा के लिए अपने वार्डरॉब से दूर करने का मन बनाएं उससे पहले एक बार टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके देखें। अच्छी मात्रा में आप सफ़ेद टूथपेस्ट इंक या लिपस्टिक के ऊपर डालें। उसे धो लें और तब तक इस तरीके को अपनाएं जब तक ये पूरी तरह से हट नहीं जाता।

कार्पेट पर लगे निशान

अगर आपके पास महंगा कार्पेट है तो आप उसकी केयर भी ध्यान से करते होंगे। लेकिन कार्पेट पर दाग लगने से तो रोका नहीं जा सकता है। अगर आपके कार्पेट में कोई स्टेन लग गया है तो टूथपेस्ट की मदद से आसानी से दूर हो जायेगा। दाग वाली जगह पर आप टूथपेस्ट लगाकर उसे गीले टूथब्रश से रगड़ें। धीरे-धीरे कार्पेट का दाग चला जायेगा।

कीड़े के काट लेने पर तुरंत राहत

इघर में किसी को कीड़ा काट ले तो खुजली और जलन से राहत पाने के लिए उस जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। ये न सिर्फ आपको सुकून देगा बल्कि उस स्थान के लालपन को भी कम करेगा।

घर के मिरर ऐसे करें साफ़

मिरर को साफ़ करने के लिए भी आप टूथपेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। अक्सर मिरर में पानी के निशान हो जाते हैं। तो इसे आप टूथपेस्ट से साफ़ कर सकते हैं। टूथपेस्ट को अच्छे से मिरर पर लगा लें। फिर इसे सूखे कपड़े से साफ़ कर लें। इससे आपके घर के सारे मिरर चमकने लग जायेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…