UP Home Guard के 41424 पदों के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई
यूपी होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment) के लिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है। उनके पास केवल एक दिन का ही समय बचा है। ऐसे सभी कैंडिडेट आज ही तुरंत अप्लाई कर लें। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर…

यूपी होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment) के लिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है। उनके पास केवल एक दिन का ही समय बचा है। ऐसे सभी कैंडिडेट आज ही तुरंत अप्लाई कर लें। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाकर आनलाइन मोड में करना होगा। होमगार्ड के कुल 41424 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस वैकेंसी में महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त से 10वीं पास कैंडिडेट इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 18 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। आइए जानते हैं कि चयन कैसे किया जाएगा।
क्या होनी चाहिए उम्र?
होमगार्ड (UP Home Guard) पदों के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है। उम्र सीमा में छूट का लाभ तय नियमों के तहत ही मिलेगा।
कितनी है आवेदन फीस?
अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 400 रुपए एप्लीकेश फीस जमा करनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आवेदन फीस 300 रुपए निर्धारित की गई है।
UP Home Guard चयन प्रक्रिया क्या है?
होमगार्ड (UP Home Guard) भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट की आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। रिटेन एग्जाम में 100 नंबरों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 120 मिनट का होगा। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूर्व में जारी वैकेंसी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
