24 घण्टे ऑनलाइन

दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग (toe rings) यानि बिछिया को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा…

24GhanteOnline
May 6, 2026
3 min read
दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग (toe rings) यानि बिछिया को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं। कभी-कभी पुरानी चीज़ों को नए ट्रेंड के साथ मैच करना उन्हें नया बना देता है।

ऐसे में भावनाएं भी वही बनी रहती है और एक नया स्टाइल भी मिल जाता है। पैरों का ये खूबसूरत गहना एक बार फिर लड़कियों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। पारंपरिक गहनों का वजूद कभी भी खत्म नहीं होता है। क्योंकि ये हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइये आपको बिछिया के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताएं।

स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स


अगर आपको ज्यादा बड़े डिज़ाइन की टो रिंग्स नहीं पसंद और आप कुछ युनीक और एलीगेंट डिज़ाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं तो आप स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये तो हर सुहागन महिला जानती है कि टो रिंग्स के डिज़ाइन में उसके साइज़ को आप नीचे से एडजस्ट कर सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

टो रिंग्स का सेट

जिन महिलाओं को टो रिंग्स पहनना बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन वो सिंपल टो रिंग्स वाला डिज़ाइन पसंद करती हैं तो मार्केट में इन दिनों पांव की पूरी उंगलियों के लिए भी डि़जाइनर टो रिंग्स का सेट मिलता है। ये टो रिंग्स सेट आपको चांदी में भी आसानी से मिल जाएगी इसके अलावा फैंसी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर भी आपको इस तरह की टो रिंग्स आसानी से मिल जाएंगी। शादी के बाद आप कर घर में सारा दिन टो रिंग्स पहनकर घूमना चाहती हैं तो आप इस तरह की टो रिंग्स पहनने के बारे में सोच सकती हैं। वैसे आपको अगर टो रिंग्स बेहद पसंद है तो आप इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

अपने पैरों की शोभा

पहले टो रिंग्स पहनने का चलन केवल शादीशुदा महिलाओं तक होता था। लेकिन आजकल शौक के लिए लड़कियां भी टो रिंग्स पहनती हैं। खुद को पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक देने के लिए टो रिंग्स को कोई भी पहन सकता है। पायल के साथ इसका लुक और भी शानदार नज़र आता है। toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

बिछिया डिज़ाइन

सामान्य घर की महिलाओं से लेकर संपन्न घरों की महिलाओं के लिए हर तरह की टो रिंग्स डिज़ाइन मौजूद रहती है। जिसे गोल्ड टो रिंग्स चाहिए वो गोल्ड टो रिंग्स ले। जिसे सिल्वर टो रिंग्स चाहिए वो सिल्वर टो रिंग्स ले। यही नहीं अब तो लाख की सीप की बिछिया डिज़ाइन भी बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं। आपके पैरों की शोभा बढ़ाती है टो रिंग्स, जानें इसके लेटेस्ट ट्रेंड

पैर के अंगूठे में एक बड़ी टो रिंग

टो रिंग तो वैसे पांव की छोटी उंगलियों में ही पहनी जाती है लेकिन मॉर्डन फैशन की बात करें तो आप सिर्फ पैर के अंगूठे में एक बड़ीटो रिंग भी पहन सकती है ये भी इन दिनों काफी फैशन में है। अंगूठे वाली टो रिंग का फैशन सबसे लेटेस्ट है और जो महिलाएं ज्यादा भागदौड़ वाले काम करती हैं और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं उनको ऐसे डिज़ाइन वाली टो रिंग जरुर पसंद आएगी। जिस तरह से हाथ में एक कॉकटेल रिंग आपके पूरे हाथ की खूबसूरती के लिए काफी है उसी तरह से पांव में 2-4 बिछिया पहनने की बजाए आप सिर्फ अंगूठे में एक बिछिया पहनकर भी इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…