24 घण्टे ऑनलाइन

लंच में बनाएं ये टेस्टी डिश, दीवाने हो जाएंगे सब

सामग्री (Kaju Curry) : काजू ½ कप हरी मटर ¾ कप मखाने 1½ कप प्याज 1 मध्यम 125 ग्राम हरी मिर्च 1-2 अदरक1½ इंच का टुकड़ा टमाटर 2 मध्यम / लगभग 250 ग्राम कसूरी मेथी ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा…

24GhanteOnline
November 16, 2025
3 min read

सामग्री (Kaju Curry) :

काजू ½ कप

हरी मटर ¾ कप

मखाने 1½ कप

प्याज 1 मध्यम 125 ग्राम

हरी मिर्च 1-2

अदरक1½ इंच का टुकड़ा

टमाटर 2 मध्यम / लगभग 250 ग्राम

कसूरी मेथी ½ छोटा चम्मच

धनिया पाउडर 2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच

हल्दी ¼छोटा चम्मच

गर्म मसाला ½ छोटा चम्मच

शक्कर 1 छोटा चम्मच

नमक 1 छोटा चम्मच/ स्वादानुसार

घी/ तेल 3 बड़ा चम्मच

ताजी क्रीम ½ कप पानी 1 कप

कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच

खड़े मसाले तेज पत्ता 2

लौंग 4-6

हरी इलायची 4

दालचीनी 2 टुकड़े (½ इंच चौड़े और 1 इंच लंबे)

विधि (Kaju Curry) :


1. प्याज और अदरक का छिलका उतारकर धो लें. हरी मिर्च का डंठल हटा कर धो लें. इनको मोटा-मोटा काटकर, ब्लेंडर में महीन पीस लें. टमाटर को धोकर चार टुकड़ों में काट लें और फिर इसे ब्लेंडर में पीस लें.

2. एक नॉन-स्टिक कड़ाही में 2 छोटे चम्मच तेल/ घी गरम करें. अब मध्यम आँच पर काजू को गुलाबी-लाल होने तक भूने. भुने काजू को अलग रखें.

3. फिर से नॉन-स्टिक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल/ घी गरम करें iअब इसमें मख़ानों को करारे होने तक भूनें और अलग रखेंI अब फिर से नॉन-स्टिक कड़ाही में लगभग 2 बड़े चम्मच तेल/ घी गरम करें I इसमें सभी खड़े मसाले (तेज पत्ता, लौंग, इलायची, और दालचीनी) डालें और लगभग एक मिनट के लिए मध्यम आँच पर भूनें.

4. जब मसाले भुन जाते हैं तो बहुत सौंधी सी खुश्बू उठती है I अब प्याज का पेस्ट डालिए और प्याज के सुनहरा होने तक भूनिए I इसमें तकरीबन 8 मिनट का समय लगता हैI अब भुनि प्याज में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर , कसूरी मेथी, और गरम मसाला डालिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाईए I

5. 1 मिनट के लिए मसालों को अच्छे से भूनें I अब टमाटर की प्यूरी डालिए और घी के किनारा छोड़ने तक भूनिएI इस प्रक्रिया में 3-5 मिनट का समय लगता है I

6. अब इसमें ताजी क्रीम डालें और एक मिनट के लिए भूनें I फिर लगभग 1 कप पानी, शक्कर, और नमक डालकर करी को 3-4 तक उबालेI

7. अब इसमें हरी मटर डालें और लगभग 2 मिनट के लिए पकाएँ I (मैने फ्रोज़न मटर का इस्तेमाल किया है जो पहले से ही गली होती हैं लेकिन अगर आप ताजी मटर डाल रहे हैं तो इसे 2 मिनट गरम पानी में उबलने के बाद करी में डालें)

8. अब इसमें पहले से भून कर रखे काजू और मखाने डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ I एक मिनट के लिए पका कर आँच को बंद कर दीजिए I

9. शाही काजू करी (Kaju Curry)  अब परोसने के लिए तैयार है I शाही काजू करी को कटी हरी धनिया और इसे और राजसी बनाने के लिए किशमिश से सजाकर परोसेंI

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।