काले घुटनों को साफ करके गोरा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
मौसम चाहे कोई भी हो, त्वचा पर टैनिंग का होना एक आम समस्या है। चिंता की बात यह है कि यह समस्या आपके शरीर के किसी भी भाग की स्किन पर हो सकती है। दरअसल, टैनिंग शरीर के उस भाग पर ज्यादा होती है, जिसकी केयर को लंबे समय तक…
मौसम चाहे कोई भी हो, त्वचा पर टैनिंग का होना एक आम समस्या है। चिंता की बात यह है कि यह समस्या आपके शरीर के किसी भी भाग की स्किन पर हो सकती है। दरअसल, टैनिंग शरीर के उस भाग पर ज्यादा होती है, जिसकी केयर को लंबे समय तक अनदेखा किया जाता है। शरीर का ऐसा ही एक हिस्सा घुटने होते हैं। काले घुटने (Black Knees) ना सिर्फ देखने में भद्दे लगते हैं बल्कि कई बार उनकी वजह से आप अपनी मनपसंद शॉर्ट ड्रेस भी नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी अपने काले घुटनों को साफ करके गोरा बनाना चाहते हैं तो ये देसी घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।
काले घुटनों (Black Knees) को साफ करने के टिप्स
संतरे का स्क्रब
काले घुटनों (Black Knees) को साफ करने में संतरे का स्क्रब आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी, आधा चम्मच नारियल का तेल और संतरे का छिलके की मदद से काले घुटनों पर 10 मिनट मसाज करें। इसके बाद कॉटन की मदद से इस स्क्रब को साफ या पानी से धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में 2 बार लगाएं।
आलू के छिलके का उपाय
आलू के छिलके का उपाय करने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके को हवा में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब एक चम्मच आलू के पाउडर में 1 छोटा चम्मच दही मिक्स करके घुटनों पर 10 मिनट लगाकर स्क्रब करें। लगभग 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को घुटनों पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। रोजाना नहाने से पहले इस टिप्स को फॉलो करें।
केले का छिलका
इस उपाय को करने के लिए केले के छिलके में एक छोटा चम्मच शहद लगाकर घुटनों पर 7 मिनट तक मलें। इसके बाद घुटनों को पानी से धो लें। घुटनों के कालेपन को दूर करने के इस देसी उपाय को आप दिनभर में किसी भी समय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से स्किन मॉइश्चराइज होने के साथ घुटने का कालापन भी कम होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
