24 घण्टे ऑनलाइन

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर हिस्से का एक खास महत्व होता है। उसी तरह वास्तु शास्त्र में किचन (Kitchen) को भी एक अहम हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें किचन…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर हिस्से का एक खास महत्व होता है। उसी तरह वास्तु शास्त्र में किचन (Kitchen) को भी एक अहम हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें किचन में रखा जाए, तो घर में नकारात्मकता फैल जाती है और बरकत नहीं रहती है। साथ ही अशुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें आज ही किचन से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे।

इन पौधों को न रखें


वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि रसोई घर (Kitchen)  में मुरझाए या सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है और घर में दरिद्रता छा जाती है। ऐसे में अगर आपके किचन में सूखे पौधे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें और उनकी जगह हरा-भरे पौधे रख दें।

न रखें खाली डिब्बे


कई लोगों की आदत होती है कि खाली होने के बाद भी डिब्बे किचन (Kitchen) में ही रखे रहने देते हैं। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि खाली रखे डिब्बों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में अगर आपके किचन में खाली बर्तन या डिब्बे हैं, तो आपको उन्हें दोबारा भरें या हटा दें।

बिना धार वाले चाकू


वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी रसोई (Kitchen) में ऐसे चाकू या छुरियां हैं, जो अपनी धार खो चुके हैं, तो उन्हें भी शुभ नहीं माना जाता है। चाकू, छुरी आदि की धार कम होने पर इनका दोबारा प्रयोग न करें, इन्हें हटा दें। आप इनमें दोबारा धार करवा कर भी रख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।