अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये उबटन
आज के समय में कौन अच्छा नहीं दिखाना चाहता हैं। चाहे वो बड़ा हो या बच्चा या फिर महिलायें सब अपने को किसी न किसी तरह से मेंटेन करने में लगे रहते हैं। देखा जायें तो आज का जमाना ही फैशन वाला हैं। जैसे की खूबसूरत दिखना हर…
आज के समय में कौन अच्छा नहीं दिखाना चाहता हैं। चाहे वो बड़ा हो या बच्चा या फिर महिलायें सब अपने को किसी न किसी तरह से मेंटेन करने में लगे रहते हैं। देखा जायें तो आज का जमाना ही फैशन वाला हैं। जैसे की खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती हैं। पर, कई बार चेहरे पर उगे अनचाहे बाल (unwanted hair) बहुत ही खराब लगते हैं। इनको हटाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से घबरा रही हैं और चाहती हैं कि कोई घरेलू उपाय मिल जाए तो चिरौंजी का बना उबटन बहुत ही फायदेमंद हैं।
ज्यादातर खीर में ड्राई फ्रूट में इस्तेमाल होने वाली ये चिरौंजी जितना खाने में फायदा करेंगी, उतना ही उबटन के तौर पर भी करेंगी। चिरौंजी से बना उबटन चेहरे पर लगाने से न केवल अनचाहे बाल (unwanted hair) हटते हैं बल्कि त्वचा का सांवलापन भी कम होता हैं।तो चलिए जानें इसे लगाने का तरीका। चिरौंजी का इस्तेमाल आपने मिठाइयां या खीर बनाते वक्त बहुत किया होगा।
फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चिरौंजी आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पैक इस्तेमाल कर आप अनचाहे बाल, सांवलेपन, फुंसी और मुंहासों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं चिरौंजी का उबटन बनाने का तरीका... चिरौंजी का उबटन बनाने के लिए आपको चिरौंजी के 10 से 12 दानों को रात को दूध में भिगोकर रखना होगा।
जब सुबह चिरौंजी फूल जाए तो इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। आपका उबटन बनकर तैयार है। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए पैक को हटा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा के अनचाहे बाल कम होंगे और साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा। हफ्ते में दो बार इस पैक को जरूर लगाएं।
चीनी और शहद
अपने चेहरे पर चीनी के साथ शहद मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। धीरे धीरे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इसे शरीर के नाजुक हिस्सों में प्रयोग करने से बचें।
चने की दाल और आलू
एक कप चने की दाल में एक आलू को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसे एक महीने तक प्रयोग करें, फायदा होगा।
नींबू और शहद
नींबू के रस के साथ शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाने के बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
